{"_id":"5ea0df9a8ebc3e90ae67af64","slug":"facing-james-anderson-in-england-is-very-difficult-reveals-ajinkya-rahane","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहाणे ने कहा- इंग्लैंड में एंडरसन को खेलना सबसे कठिन, हालात को बखूबी जानता है यह पेसर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रहाणे ने कहा- इंग्लैंड में एंडरसन को खेलना सबसे कठिन, हालात को बखूबी जानता है यह पेसर
Thu, 23 Apr 2020 05:51 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 23 Apr 2020 05:51 AM IST
सार
- 4203 रन 65 टेस्ट मैचों में 42.88 की औसत से रहाणे ने बनाए हैं। इसमें 11 शतक व 22 अर्द्धशतक शामिल हैं
- 03 बार रहाणे इंग्लैंड में खेली गई 20 पारियों में एंडरसन का शिकार बने
- 556 रन रहाणे ने इंग्लैंड में खेले गए दस मैचों में एक शतक और चार अर्द्धशतकों की मदद से बनाए हैं
विज्ञापन
रहाणे-एंडरसन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे का कहना है कि इंग्लैंड में उसके तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का सामना करना सबसे चुनौतीपूर्ण है। रहाणे अपने करिअर में हर तरह की पिचों पर खेल चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘अगर किसी एक गेंदबाज की बात करें तो इंग्लैंड में एंडरसन को खेलना काफी कठिन है। उन्हें हालात की बखूबी जानकारी है।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण लॉकडाउन के इस दौर में मानसिक रूप से फिट रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस समय मानसिक तौर पर सकारात्मक रहना काफी जरूरी है। मैं मानसिक तौर पर अपने खेल की समीक्षा कर रहा हूं। मानसिक फिटनेस बहुत जरूरी है।’
विज्ञापन
परिवार संग बिता रहे समय :
रहाणे ने लॉकडाउन के सकारात्मक पहलू का जिक्र करते हुए कहा,‘यह दुखद है लेकिन इसका सकारात्मक पहलू यह है कि मैं अपने परिवार के साथ समय बिता रहा हूं। मेरी बेटी छह महीने की है और मैं उसे समय दे रहा हूं।’ उन्होंने सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रवड़ि और टेनिस स्टार रोजर फेडरर को अपना आदर्श बताया। कोरोना से दुनिया भर में खेल बंद है। भारत में भी आईपीएल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन