{"_id":"585cc4094f1c1ba107e3a7e8","slug":"ex-ipl-commissioner-chirayu-amin-arressted-in-alcohol-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIP शराब पार्टी में पूर्व IPL कमिश्नर पकड़े गए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIP शराब पार्टी में पूर्व IPL कमिश्नर पकड़े गए
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Fri, 23 Dec 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
रेड की तस्वीरें
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में शराबबंदी के बीच वडोदरा के एक फार्महाउस में शराब पार्टी का दौर जारी था। पुलिस ने फार्महाउस पर छापा मारकर 200 से ज्यादा नामी बिजनेसमैन और रसूखदार लोगों को पकड़ा। इन लोगों में सबसे बड़ा नाम आईपीएल के पूर्व कमिश्नर चिरायु अमीन का था। अमीन भी इस VIP शराब पार्टी में शामिल थे।
मामला गुरुवार देर रात वडोदरा के भीमपुरा इलाके का है। पुलिस ने एक आलीशान फार्महाउस पर हाई-प्रोफाइल पार्टी में छापा मारा। वहां उन्हें 200 से ज्यादा नामी बिजनेसमैन और रसूखदार लोग शराब की महफिल जमाते हुए मिले।
पुलिस की अचानक कार्रवाई से वहां हड़कंप मच गया। इस रेड में कई महिलाएं भी पकड़ी गई। वहां मौजूद लोगों ने अपने रसूख का प्रभाव दिखाते हुए पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की।

कई औरतों की भी हुई गिरफ्तारी
रेड की तस्वीरें
- फोटो : ANI
शराब पार्टी में पकड़े गए पूर्व कमिश्नर चिरायु अमीन ‘अलेम्बिक फार्मास्युटिकल्स’ नाम की एक कंपनी के मालिक भी हैं। पुलिस ने नशे में धुत चिरायु अमीन को मीडिया की नजरों से बचाकर एक जीप के अंदर सुला दिया।
इस दौरान पुलिस ने फार्महाउस के अंदर खड़ी सभी गाड़ियां भी जब्त कर ली। मौके से पुलिस को 10 पेटी विदेशी स्कॉच भी मिली है। पुलिस ने कहा कि पकड़े गए सभी लोगों का ब्लड टेस्ट करवाया जाएगा। हालांकि पुलिस ने 70 आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया है। अन्य लोगों मेडिकल करवाए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में गुजरात सरकार की ओर से नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अधिसूचना जारी की गई है। जिसके बाद से इस पुलिसिया कार्रवाई को गुजरात की सबसे बड़ी रेड माना जा रहा है।