फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ex-India Player With Criminal Record, Jacob Martin, Appointed Ranji Coach

नहीं माना क्रिकेट बोर्ड, जेल की हवा खाने वाले को बनाया टीम का कोच

Wed, 14 Sep 2016 06:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Sep 2016 06:01 PM IST
विज्ञापन
ex-India Player With Criminal Record, Jacob Martin, Appointed Ranji Coach
Jacob Martin - फोटो : Getty

ऐसे समय में जब सुप्रीम कोर्ट इस कोशिश में है कि भारतीय क्रिकेट को साफ-सुथरा बनाया जाए और किसी भी तरह के आपराधिक छवि वाले को इसके करीब भी नहीं पहुंचने दिया जाए, एक चयन ने सभी को हैरान कर दिया है।

विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से संबंधित बड़ौदा क्रिकेट संघ ने एक उस पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर को अपनी रणजी टीम का कोच नियुक्त किया है जिसे आज से 7 साल पहले 2009 में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण जेल की सजा हो चुकी है।
विज्ञापन


अंग्रेजी वेबसाइट एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक बड़ौदा ने रणजी ट्रॉफी के वास्ते अपनी टीम का कोच पूर्व क्रिकेटर जैकब मार्टिन को चुना है जिन्होंने टीम इंडिया के लिए 10 वनडे मैच खेले हैं। लेकिन वह 2011 में दिल्ली में मानव तस्करी के आरोप में जेल की हवा खा चुके हैं। मार्टिन पर 2003 में मानव तस्करी में शामिल होने के संबंध में 2009 में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही वह बड़ौदा और रेलवे के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल चुके हैं। 

युवाओं को विदेश भेजने के लिए मार्टिन ने बनाई थी फर्जी टीम

ex-India Player With Criminal Record, Jacob Martin, Appointed Ranji Coach

बड़ौदा के कुछ वरिष्ठ खिलाड़ी और बड़ौदा क्रिकेट संघ (बीसीए) के कुछ अधिकारियों का मानना है कि जैकब मार्टिन का कोच के रूप में चुना जाना लोढ़ा समिति के सिफारिशों के बिल्कुल विपरीत है। उनका कहना है कि बीसीसीआई के चयनकर्ताओं के लिए एक शर्त यह है कि इस पद के लिए अप्लाई करने वाले के खिलाफ किसी भी तरह की आपराधिक मामला दर्ज नहीं होना चाहिए।

44 साल के मार्टिन ने 1999-2000 में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे जिसमें उनका पर्थ में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मैच में 39 रनों की पारी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।

अंग्रेजी अखबार मिड-डे से बड़ौदा टीम से जुड़े एक वरिष्ठ खिलाड़ी ने शिकायत भरे लहजे में कहा, "यह कैसे संभव हो सकता है कि जिसने तिहाड़ जेल में समय बिताया हो और जिस पर केस चल रहा हो उसे रणजी ट्ऱॉफी का कोच कैसे चुना जा सकता है। बीसीसीआई का किसी अपराधिक छवि वाले व्यक्ति को नहीं रखने का नियम कोच और अन्य मामलों में भी लागू होने चाहिए।"

मार्टिन को 2011 में दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। उन पर 2003 में मानव तस्करी में शामिल होने के कारण 2009 में दिल्ली के एक पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। उन पर आरोप था कि निमेश कुमार नाम के एक युवा क्रिकेटर से पैसे लेकर फर्जी पासपोर्ट के आधार पर इंग्लैंड में क्रिकेट खेलने के लिए भेजा था।

कुमार ने बाद में आरोप लगाया कि मार्टिन ने अपने एक सहयोगी की मदद से इंग्लैंड दौरे की व्यवस्था की थी और इसके लिए उन्होंने 7 लाख रुपए भी लिए थे। 

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पुलिस थाने के डिप्टी कमिश्नर आरए संजीव ने पीटीआई से कहा था, "मार्टिन ने अजवा स्पोर्टस टीम नाम से एक नकली टीम बनाई, जिसमें खुद को एक खिलाड़ी के रूप में शामिल किया था।" बाद में आई रिपोर्ट में कहा गया था कि मार्टिन से इस पूरे प्रकरण में सहयोग करने के लिए कहा गया लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। बाद में वह सुप्रीम कोर्ट गए जहां से उनकी याचिका खारिज हो गई और उन्हें समर्पण करने का आदेश दिया गया।

दिल्ली पुलिस ने किया था सूचना देने वाले को 25 हजार देने का ऐलान

ex-India Player With Criminal Record, Jacob Martin, Appointed Ranji Coach
दिल्ली पुलिस ने जैकब मार्टिन के बारे में सूचना देने वाले को 25 हजार रुपए देने का ऐलान भी किया। फिर अप्रैल, 2011 में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के शाहदरा के बाबरपुर एरिया से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बाद में उनकी जमानत याचिका यह कहकर खारिज कर दी गई कि वह लगातार कानून से भागते रहे और उन्हें कोई रियायत नहीं दी जा सकती। साथ ही उन पर जो आरोप लगे हैं वो भी काफी गंभीर हैं।

मार्टिन गिरफ्तारी के समय भारतीय रेलवे में कार्यरत थे, लेकिन बाद में रेलवे ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed