IND vs WI: 'हर विकेट पांच विकेट जैसा लगा', मोहम्मद सिराज ने बताया वेस्टइंडीज सीरीज का अनुभव
सिराज को इस शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय ड्रेसिंग रूम में इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में सिराज ने क्या कहा...आइए जानते हैं...
विस्तार
सिराज को इस शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय ड्रेसिंग रूम में इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में सिराज ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो यह सीरीज बहुत खास रही। अहमदाबाद की पिच पर थोड़ी मदद थी, लेकिन दिल्ली में गेंदबाजी काफी कठिन थी। इसलिए हर विकेट पांच विकेट लेने जैसा महसूस हुआ।' उन्होंने कहा कि जब तेज गेंदबाज को अपने प्रयास का परिणाम मिलता है तो उसका आत्मविश्वास कई गुना बढ़ जाता है, और टीम के बीच यह सम्मान पाना गर्व की बात होती है।
All heart ❤
— BCCI (@BCCI) October 15, 2025
Relentless effort 💪
𝐌𝐚𝐬𝐬𝐢𝐯𝐞 𝐢𝐦𝐩𝐚𝐜𝐭 in his favourite format 🫡
🎥 Dressing room BTS, ft. #TeamIndia's Impact Player of the Test Series - Mohd. Siraj 🏅- By @Moulinparikh #INDvWI | @IDFCFIRSTBank | @mdsirajofficial
सिराज ने खुलकर बताया कि टेस्ट क्रिकेट हमेशा से उनका पसंदीदा प्रारूप रहा है। उन्होंने कहा, 'जब भी मैं कुछ बड़ा हासिल करता हूं, तो गर्व महसूस करता हूं। मैं इस तरह का प्रदर्शन जारी रखना चाहता हूं क्योंकि टेस्ट क्रिकेट मेरे दिल के सबसे करीब है।' सिराज ने आगे कहा कि टेस्ट क्रिकेट सबसे कठिन प्रारूप है जिसमें खिलाड़ी को मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से मजबूत होना पड़ता है। उन्होंने कहा, 'पूरा दिन मैदान पर रहना, लगातार ओवर फेंकना और धैर्य बनाए रखना—ये सब चुनौतीपूर्ण है, लेकिन मुझे इसमें मज़ा आता है और गर्व भी महसूस होता है।'