फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENGW vs INDW: Indian Women cricketers fined for slow over rate

ENGW vs INDW: जीत के बाद भी निराश हुई भारतीय टीम, आईसीसी ने लगाया भारी जुर्माना

Mon, 12 Jul 2021 10:51 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होव
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होव Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 12 Jul 2021 10:51 PM IST
सार

  • भारत ने दूसरे टी-20 में इंग्लैंड को 8 रन से हराया था
  • भारतीय टीम निर्धारित समय के भीतर एक ओवर पीछे रह गई थी
  • तीन मैचों की सीरीज अब 1-1 से बराबर, तीसला मैच 14 जुलाई को

विज्ञापन
ENGW vs INDW: Indian Women cricketers fined for slow over rate
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम पर इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में धीमी ओवरगति के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। भारत ने आठ रन से जीत के साथ सीरीज में बराबरी की। आईसीसी की विज्ञप्ति के मुताबिक, मैच रैफरी फिल विटीकेस ने जुर्माना लगाया। भारतीय टीम निर्धारित समय के भीतर एक ओवर पीछे रह गई थी।

विज्ञापन


विज्ञप्ति में कहा गया, 'आईसीसी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की आचार संहिता की धारा 2.22 के अनुसार खिलाड़ियों पर हर एक ओवर कम रहने पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।' भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सजा स्वीकार कर ली जिससे मामले की औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।
विज्ञापन


सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा की तूफानी पारी और स्पिनरों की कसी हुई गेंदबाजी से भारत ने रविवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड को आठ रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला को 1-1 से बराबर किया। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा मुकाबला 14 जुलाई को चेम्सफोर्ड में खेला जाएगा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 148 रन बनाए। टीम इंडिया की तरफ से शेफाली वर्मा (38 गेंदों पर 48 रन) और स्मृति मंधाना (16 गेंदों पर 20 रन) ने शानदार पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 31 रन और दीप्ति शर्मा ने 27 गेंदों पर नाबाद 24 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के 148 रन के जवाब में इंग्लैंड की टीम 140 रन ही बना सकी और मैच हार गई। इंग्लैंड की तरफ से टैमी ब्यूमोंट (50 गेंदों पर 59 रन) और कप्तान हीथर नाइट 30 रन बनाए। दोनों के बीच तीसरे विकेटे के लिए 75 रनों की साझेदारी हुई। भारत की तरफ से लेग स्पिनर पूनम यादव ने चार ओवर में 17 रन देकर दो और ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा ने 18 रन देकर एक विकेट लिया जबकि स्नेह राणा ने चार ओवर में केवल 21 रन दिए। इस तरह से इन तीन स्पिनरों ने 12 ओवरों में केवल 56 रन दिए और तीन विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed