फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENGvWI: Jofra Archer reports negative and clear to play third and final Test after fine and warning

ENGvWI: तीसरे टेस्ट से पहले और मजबूत हुई इंग्लिश टीम, जोफ्रा आर्चर भी टीम से जुड़े

Tue, 21 Jul 2020 07:00 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 21 Jul 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
ENGvWI: Jofra Archer reports negative and clear to play third and final Test after fine and warning
जोफ्रा आर्चर - फोटो : social media

कोरोना वायरस का दूसरा परीक्षण भी निगेटिव आने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के लिये मंगलवार को इंग्लैंड की टीम से जुड़ गए। आर्चर पहले टेस्ट के बाद अपने घर चले गए थे और इस तरह से उन्होंने जैव सुरक्षित वातावरण का उल्लंघन किया था, जिसके कारण उन्हें दूसरे टेस्ट मैच की टीम से बाहर कर दिया गया था।

विज्ञापन


ओल्ड ट्रैफर्ड से लगे होटल में ही पांच दिन के लिए पृथकवास पर रखा गया था और उन्हें केवल अकेले कुछ फिटनेस गतिविधियां करने की अनुमति दी गई थी। बाद में उन पर अनुशासनात्मक सुनवाई में 15,000 पाउंड का जुर्माना लगाया गया था। साउथैम्पटन से मैनचेस्टर लौटते समय एक अज्ञात व्यक्ति के संपर्क में आने के कारण आर्चर दो परीक्षणों के निगेटिव आने के बाद ही टीम से जुड़ सकते थे।
विज्ञापन


आर्चर के उपलब्ध होने से अब इंग्लैंड के पास शुक्रवार से मैनचेस्टर में शुरू होने वाले निर्णायक मैच में चयन के लिए सभी छह तेज गेंदबाज उपलब्ध रहेंगे। स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स और सैम करन ने दूसरे टेस्ट में टीम को 113 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। जेम्स एंडरसन, मार्क वुड और आर्चर साउथैम्पटन में पहले टेस्ट मैच में खेले थे और दूसरे मैच में उन्हें विश्राम दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed