{"_id":"5f441529936b8c04911ce10d","slug":"engvspak-rain-disrupted-fourth-day-of-southampton-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड-पाकिस्तान तीसरे टेस्ट में बारिश ने डाला खलल, पाक खेल रहा फॉलोऑन ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड-पाकिस्तान तीसरे टेस्ट में बारिश ने डाला खलल, पाक खेल रहा फॉलोऑन
Tue, 25 Aug 2020 08:38 AM IST
Amit Mandal
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 25 Aug 2020 08:38 AM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश और खराब रोशनी की वजह से इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन का खेल बार बार बाधित हुआ। समय से पहले खेल रोके जाने तक पाकिस्तान ने फॉलोऑन खेलते हुए दो विकेट खोकर 100 रन बना लिए थे।
विज्ञापन
पूरे दिन में 56 ओवर ही फेंके जा सके। पाकिस्तान की टीम अभी भी इंग्लैंड के पहली पारी के स्कोर आठ विकेट पर 583 रन (घोषित) के स्कोर से 210 रन पीछे है और उसके आठ ही विकेट बाकी है। पाकिस्तान ने पहली पारी में 273 रन बनाए थे। चौथे दिन के आखिर में कप्तान अजहर अली 29 और बाबर आजम चार रन बनाकर खेल रहे थे।
विज्ञापन
इससे पहले शान मसूद को स्टुअर्ट ब्रॉड ने 24वें ओवर में पगबाधा आउट करके पाकिस्तान का दूसरी पारी का पहला विकेट लिया। वहीं 600 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बनने की दहलीज पर खड़े जेम्स एंडरसन ने आबिद अली (42) को पवेलियन भेजा। अब उनके 599 टेस्ट विकेट हो गए हैं।
विज्ञापन
सुबह बारिश के कारण लंच पहले लेना पड़ा। पहले सत्र में एंडरसन की गेंद पांचवें ओवर में शान के बल्ले से टकराकर विकेटकीपर जोस बटलर के पास पहुंची लेकिन वह कैच लपकने में नाकाम रहे।
इससे पहले तीसरे दिन भी रोरी बर्न्स और जाक क्राउले ने उनकी गेंद पर कैच छोड़े थे। पाकिस्तान की दोनों पारियों में अब तक एंडरसन की गेंदों पर चार बार कैच छूट चुके हैं।
मैच पाकिस्तान की जद से बाहर जा चुका है। अब वह ड्रॉ की ही उम्मीद कर सकता है और इसके लिए भी उसे मौसम की मेहरबानी की दरकार होगी।
इंग्लैंड पहला टेस्ट जीतकर श्रृंखला में आगे है। यह मैच ड्रॉ भी रहता है तो इंग्लैंड की 10 साल में पाकिस्तान पर टेस्ट श्रृंखला में यह पहली जीत होगी। उसने हाल ही में वेस्टइंडीज को 2-1 से हराया है।