ENGvPAK: जेम्स एंडरसन ने रचा इतिहास, 600 टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज
जेम्स एंडरसन इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज हैं। 2002 में अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले जिमी ने अपने देश के लिए 155 टेस्ट, 194 एकदिवसीय और 19 टी-20 मुकाबले खेले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने इतिहास रच दिया। पाकिस्तान के कप्तान अजहर अली का 31 रन के स्कोर पर शिकार करते ही 38 वर्षीय एंडरसन 600 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बन गए। इस यादगार लम्हें का गवाह साउथैम्पटन का मैदान बना, जहां पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच का पांचवां दिन खेला जा रहा है।
इस गेंदबाज ने चौथे दिन तक अपने विकेटों की संख्या 599 पर पहुंचा दी थी। अंतिम दिन एक विकेट हासिल करने पर वह 600 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज तथा कुल चौथे गेंदबाज बन गए, उनसे पहले मुथैया मुरलीधरन, शेन वार्न और अनिल कुंबले ही इस मुकाम पर पहुंचे हैं, लेकिन ये तीनों स्पिनर हैं।
6️⃣0️⃣0️⃣ Test wickets for Jimmy Anderson 🎉🎉🎉
He becomes the first fast bowler to ever reach the mark!#ENGvPAK pic.twitter.com/QCaEzxm4NSविज्ञापन विज्ञापन— ICC (@ICC) August 25, 2020
एंडरसन चौथे दिन ही 600 विकेट तक पहुंच जाते अगर विकेटकीपर जोस बटलर ने आसान कैच नहीं छोड़ा होता। वर्षा बाधित इस मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को फॉलोऑन खिलाया है। अगर मेहमान टीम यह मैच भी गंवा देता है तो इंग्लैंड 2-0 से यह श्रृंखला अपने नाम कर लेगा।
इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली सीरीज में इंग्लिश पेसर स्टुअर्ट ब्रॉड टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले सातवें गेंदबाज बने थे। कोच सिल्वरवुड ने टीम की तारीफ करते हुए कहा कि, ‘यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। हमारे पास 500 से अधिक विकेट लेने वाले दो गेंदबाज हैं और जिमी का 600 विकेट लेना शानदार है।’