फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी ने मायावती के बहाने 'महामिलावटी' हथियार से यूपी में किए ये पांच वार

Sat, 04 May 2019 02:38 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Sat, 04 May 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: PM Narendra Modi attacks SP BSP alliance in Uttar Pradesh
मायावती से मिले अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश की 39 सीटों पर मतदान हो चुका है और अब 41 सीटों पर चुनाव बाकी है। आज प्रतापगढ़ में जब नरेंद्र मोदी मंच पर आए तो कुछ तय करके आए। बची हुई 41 सीटों पर होने वाले चुनाव में पार्टी को खास वर्ग के वोट कैसे मिलें, इस लक्ष्य पर निशाने के साथ उन्होंने अपना भाषण पूरा किया। आइए समझते हैं, पीएम मोदी ने सपा-बसपा गठबंधन की गाड़ी को बेपटरी करने के लिए किस अंदाज में क्या कहा। 
Lok Sabha Chunav 2019: PM Narendra Modi attacks SP BSP alliance in Uttar Pradesh
नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
पीएम मोदी ने कहा कि अब ये साफ हो चुका है कि समाजवादी पार्टी ने गठबंधन के बहाने बहन मायावती का तो फायदा उठा लिया, लेकिन अब बहनजी को समझ आ गया है कि सपा और कांग्रेस ने बहुत बड़ा खेल खेला है। अब बहनजी खुले आम कांग्रेस और नामदार की आलोचना करती हैं।
मोदी अपनी जनसभाओं से लेकर इंटरव्यू तक सपा-बसपा गठबंधन के लिए महामिलावटी शब्द का इस्तेमाल करते रहे हैं। लेकिन ये शायद पहली बार है जब पीएम ने मायावती के सहारे गठबंधन को लपेटने की कोशिश की है। इशारा साफ है। बसपा के मतदाता के दिल में ये भाव पैदा करना कि सपा से दोस्ती मजबूरी ज्यादा है और मायावती इस गठबंधन में फंसी हुई हैं। नतीजतन, गठबंधन के उम्मीदवार को लेकर मतदाता अगर अब तक मन बना चुका था तो अब नए सिरे से सोचने पर मजबूर हो जाए।
Lok Sabha Chunav 2019: PM Narendra Modi attacks SP BSP alliance in Uttar Pradesh
मायावती और अखिलेश (फाइल फोटो)
पीएम ने ये भी कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों ने जिस तरह ठान लिया है कि विकास के आगे उन्हें कुछ भी मंजूर नहीं है। इन महामिलावटी लोगों को समझ ही नहीं आ रहा है कि अब बचा हुआ चुनाव बचाने के लिए कौन सा खेल खेला जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: PM Narendra Modi attacks SP BSP alliance in Uttar Pradesh
मायावती-अखिलेश यादव - फोटो : फाइल
प्रतापगढ़ रैली में भाषण के दौरान मोदी ने कहा, "समाजवादी पार्टी ने मायावती को अंधेरे में रखा। सपा ने गठबंधन के बहाने बसपा के साथ धोखा किया। कांग्रेस के नेता समाजवादी पार्टी के मंच पर जा रहे हैं।" 
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: PM Narendra Modi attacks SP BSP alliance in Uttar Pradesh
मायावती-अखिलेश यादव - फोटो : गूगल
पीएम ने कहा कि चार चरणों के मतदान के बाद उत्तर प्रदेश के लोगों ने तय कर दिया है कि नतीजे क्या आने वाले हैं। अब पांचवे चरण से पहले अगर ये महामिलावटी लोग आपका ये उत्साह देख लेंगे तो शायद मैदान ही छोड़ देंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed