{"_id":"380f7b2f02fb27bd935c3fdae911eab8","slug":"english-cricketers-says-sorry","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिच पर पेशाब करने वाले क्रिकटरों ने मांगी माफी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पिच पर पेशाब करने वाले क्रिकटरों ने मांगी माफी
इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 28 Aug 2013 05:43 PM IST
विज्ञापन
तीन क्रिकेटरों के ओवल की ऐतिहासिक पिच पर पेशाब करने की अभद्र हरकत के बाद शर्मसार हुई इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अब माफी मांग ली है।
विज्ञापन
टीम ने एक बयान जारी कर कहा, ‘एक टीम के तौर पर हम क्रिकेट में सभी चीज का सम्मान करने में गर्व महसूस करते हैं जिसमें विपक्षी टीम और जिस मैदान पर हम खेलते हैं वह भी शामिल है। एशेज जैसी प्रतिष्ठित सीरीज जीतने की खुशी में हम कुछ बहक गए थे और हम स्वीकार करते हैं कि इस दौरान हमारे कुछ क्रिकेटरों का व्यवहार अनुचित था।’
विज्ञापन
इंग्लेंड के क्रिकेटरों पर यह आरोप एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने लगाया जो उस दौरान प्रेस बॉक्स में मौजूद था और मैदान पर अंधेरा छाया हुआ था।
स्वान ने माना, पिच पर किया था पेशाब
विज्ञापन
इसमें स्टुअर्ट ब्रॉड, केविन पीटरसर और जैम्स एंडरसन शामिल थे जिन्होंने 3-0 से सीरीज जीताने में अहम भूमिका निभाई थी।
बयान में आगे कहा गया है, "इंग्लैंड टीम बताना चाहेगी कि जीत के बाद हुए इस जश्न के दौरान हमारा सरे सीसीसी, ओवल या फिर खेल को अपमानित करने का कोई इरादा नहीं था। फिर भी अगर इस कारण किसी को किसी तरह का आघात पहुंचा है तो हम इसके लिए माफी मांगते हैं।"
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि खराब रोशनी के कारण खेल रोके जाने के पांच घंटे बाद तक इंग्लैंड के खिलाड़ी जश्न मनाने में मशगूल रहे।