फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   English County Cricket: Pujara shines in English County, played unbeaten innings of 104 runs for Sussex; IPL

English County Cricket: इंग्लिश काउंटी में पुजारा का बल्ला चला, ससेक्स के लिए खेली नाबाद 104 रन की पारी

Sun, 05 May 2024 10:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 05 May 2024 10:49 PM IST
सार

उन्होंने काउंटी सत्र के अपने तीसरे मैच में सत्र का पहला शतक जड़ा। उन्होंने ग्लूस्टरशायर के खिलाफ नाबाद 86 और 44 रन बनाए तथा लीसेस्टरयायर के खिलाफ अपनी एकमात्र पारी में 38 रन का योगदान दिया।

विज्ञापन
English County Cricket: Pujara shines in English County, played unbeaten innings of 104 runs for Sussex; IPL
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : County Cricket/Sussex

विस्तार

भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के नाबाद 104 रन की मदद से ससेक्स ने डर्बीशायर के खिलाफ काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन दो मैच में पहली पारी में 111 रन की बढ़त बना ली है। पुजारा ने अपनी नाबाद पारी में 167 गेंद का सामना करते हुए 10 चौके लगाए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने काउंटी सत्र के अपने तीसरे मैच में सत्र का पहला शतक जड़ा। उन्होंने ग्लूस्टरशायर के खिलाफ नाबाद 86 और 44 रन बनाए, जबकि लीसेस्टरयायर के खिलाफ अपनी एकमात्र पारी में 38 रन का योगदान दिया। वहीं, तीन सीजन में ससेक्स के लिए यह पुजारा का नौवां शतक रहा।
विज्ञापन


ससेक्स ने पुजारा की पारी और टॉम हेन्स (58), टॉम अल्सोप (64) और जेम्स कोल्स (72) की मदद से पांच विकेट पर 357 रन बनाए। उन्हें पहली पारी में 111 रनों की बढ़त मिल चुकी है। ससेक्स की बढ़त और भी हो सकती थी, लेकिन लुईस रीस ने दो विकेट लेकर डर्बीशायर को भी मैच में बनाए रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डर्बीशायर ने बनाए 246 रन
इससे पहले डर्बीशायर ने पहली पारी में 246 रन बनाए थे। ब्लेयर टिकनर ने करियर बेस्ट 47 रनों की पारी खेली और 246 के स्कोर तक पहुंचाया था। टिकनर ने नौवें विकेट के लिए जैक मोर्ले के साथ मिलकर 68 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed