{"_id":"5beb42a8bdec22696469c2a5","slug":"england-worry-about-jos-buttler-selection-against-sri-lanka-in-second-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बढ़ी इंग्लैंड की मुश्किलें, विकेटकीपर को लेकर मंडराया संकट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बढ़ी इंग्लैंड की मुश्किलें, विकेटकीपर को लेकर मंडराया संकट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 14 Nov 2018 03:01 AM IST
विज्ञापन
Jos Buttler
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के सामने जोस बटलर को लेकर चयन की दुविधा है, जिसका हल उसे बुधवार से श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट से पहले निकालना होगा। पहली दुविधा तो यह है कि जॉनी बेयरस्टो के फिट होने के बाद विकेटकीपर की भूमिका कौन निभाएगा, जबकि विकल्प के तौर पर खेले बेन फोक्स ने टेस्ट पदार्पण करते हुए पहले टेस्ट में शानदार शतक जड़ा।
विज्ञापन
इंग्लैंड को तीसरे नंबर पर नियमित बल्लेबाज की जरूरत है और बटलर इस स्थान के लिए भी दावेदार हैं। टेस्ट सीरीज से पहले हुई एकदिवसीय सीरीज के दौरान बेयरस्टो के टखने में फुटबॉल खेलते हुए चोट लग गई थी, लेकिन वह अब इससे उबर चुके हैं।
विज्ञापन
सीमित ओवरों में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभाने वाले बटलर सुनिश्चित नहीं है कि बुधवार से होने वाले मैच में कौन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेगा। उन्होंने कहा कि फोएक्स को बाहर करना कड़ा फैसला होगा, जिन्होंने पहले टेस्ट में जीत के दौरान 107 रन की पारी खेली।
विज्ञापन