फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   all round england make a winning start

रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड से 9 रन से हारा भारत

Fri, 11 Jan 2013 11:20 PM IST
राजकोट/इंटरनेट डेस्क
राजकोट/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 11 Jan 2013 11:20 PM IST
विज्ञापन
all round england make a winning start

एलेस्टर कुक (75) और इयान बेल (85) की शानदारी पारी के बाद जेम्स ट्रेडवेल (4 विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने भारत को सीरीज के पहले वनडे में 9 रन से हरा दिया है। इंग्लैंड के बनाए 325 रनों के जवाब में भारत ने निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 316 रन बनाए। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड को पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त मिल गई है। जेम्स ट्रेडवेल को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

विज्ञापन


फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और अजिंक्य रहाणे की जोड़ी ने टीम को शानदार शुरुआत दी। रहाणे और गंभीर की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी की। वनडे करियर का 34वां शतक जमाने वाले गंभीर ने 52 गेंदों में सात चौकों की मदद से 52 रन बनाए। जबकि रहाणे ने 57 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली। इन दोनों के आउट होते ही विराट कोहली केवल 15 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद युवराज सिंह, सुरेश रैना और एमएस धोनी ने धमाकेदार पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबरदस्त फॉर्म में दिख रहे युवराज ने 54 गेंदों में आठ चौका और एक छक्का की मदद से 61 रन बनाए। सुरेश रैना ने भी 49 गेंदों में 50 रनों की अर्द्घशतकीय पारी खेली। एमएस धोनी ने चार छक्कों की मदद से धुआंधार 32 रन ठोके। आखिरी ओवरों में आर अश्विन (13) और भुवनेश्वर कुमार (20 नाबाद) ने टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की पर वे नाकाम रहे।

इंग्लैंड की ओर से लेग स्पिनर जेम्स ट्रेडवेल ने 10 ओवर में 44 रन देकर भारत के चार प्रमुख बल्लेबाजों को आउट किया। वहीं जेड डर्नबाक ने एक ही ओवर में एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा को आउट कर मैच को इंग्लैंड के पक्ष में मोड़ दिया। टिम ब्रेस्नन ने भी दो विकेट लिए। जबकि एक विकेट स्टीवन फिन को मिला।

इंग्लैंड ने जीता टॉस, बनाए 325 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 325 रन बनाए। एलेस्टर कुक (75) और इयान बेल (85) की ओपनिंग जोड़ी ने भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए खूब तरसाया। इन दोनों ने विकेट के लिए 158 रनों की साझेदारी की। बेल ने 96 गेंदों में नौ चौके और एक छक्का की मदद से 85 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे ने उन्हें रनआउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। दूसरे सलामी बल्लेबाज एलेस्टर कुक (75) ने भी 83 गेंदों की अपनी पारी में 11 चौके और एक छक्का जड़ा।


ओपनिंग जोड़ी के शानदार शुरुआत के बाद केविन पीटरसन (45) और इयोन मोर्गन (41) ने तेजी से रन जुटाए। इन दोनों के मौजूदी से लगा कि इंग्लैंड विशाल स्कोर खड़ा कर लेगी। तेज गेंदबाज अशोक डिंडा ने अपने लगातार दो ओवरों में मोर्गन और पीटरसन को आउट कर इंग्लैंड के स्कोर कार्ड पर ब्रेक लगाने की कोशिश की।

लेकिन आखिरी ओवरों में क्रेग कीसवेट्टर (24 नाबाद) और समित पटेल (44 नाबाद) ने धुआंधार बल्लेबाजी कर टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचा दिया। इस जोड़ी ने ईशांत शर्मा के आखिरी दो ओवरों में 33 रन जुटाए। भारत की ओर से अशोक डिंडा को 2 जबकि सुरेश रैना को एक विकेट मिला। ईशांत ने 10 ओवर में 86 रन दिए जबकि दो मेडन ओवर भी फेंके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed