फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   england won first test against new zeland

लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने मारी बाजी, न्यूजीलैंड को दी पटखनी

Tue, 26 May 2015 03:28 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 26 May 2015 03:28 PM IST
विज्ञापन
england won first test against new zeland

तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (3/50) और बेन स्टोकस (3/38) की शानदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने सोमवार को न्यूजीलैंड को पहले टेस्ट में 124 रनों से मात दे दी।

विज्ञापन


न्यूजीलैंड की टीम को पांचवें एवं अंतिम दिन 345 रनों का मुश्किल लक्ष्य मिला लेकिन टीम 220 पर ऑलआउट हो गई। इस तरह इंग्लैंड ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली।
विज्ञापन


हालांकि न्यूजीलैंड ने एक समय 65 रनों पर पांच विकेट गंवा दिए थे लेकिन कोरी एंडरसन (67) और वाटलिंग (59) के बीच 107 रनों की साझेदारी ने मेहमान टीम को ज्यादा शर्मनाक हार से बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के तीन बल्लेबाज गुप्टिल, लेथम और कप्तान मैककुलम तो खाता भी नहीं खोल पाए थे। दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की शुरुआत ही बेहद खराब हुई थी।

दूसरी ही गेंद पर एंडरसन ने मार्टिन गुप्टिल को गैरी बैलेंस के हाथों स्लिप में कैच करा दिया।

उसके बाद स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर की पहली गेंद पर टॉम लैथम एलबीडब्ल्यू हो गए। बिना स्कोर के न्यूजीलैंड ने दो विकेट गंवा दिए थे।

न्यूजीलैंड का स्कोर तो छह रनों पर तीन विकेट हो जाता अगर एंडरसन की गेंद पर जोए रूट ने कैच नहीं छोड़ा होता लेकिन इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ा क्योंकि ब्रॉड ने टेलर (08) को एलबीडब्ल्यू कर दिया।


दूसरे सत्र में स्टोक्स ने दो गेंदों में केन विलियम्सन (27) और कप्तान ब्रेंडन मैककुलम (0) के विकेट लेकर मेहमानों की मुश्किलें बढ़ा दीं थीं।

इससे पहले इंग्लैंड ने कप्तान कुक के 162 रनों की मदद से दूसरी पारी में 478 रनों का स्कोर खड़ा किया। न्यूजीलैंड के गेंदबाज बोल्ट ने 85 रन देकर पांच विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed