ENGW vs INDW: भारत के खिलाफ इंग्लिश महिला टेस्ट टीम का एलान, 16 जून से शुरू होगा मैच
दोनों टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट 16 जून से ब्रिस्टल में खेला जाएगा। बता दें कि भारतीय टीम सात साल में पहला टेस्ट खेलेगी। इसके बाद तीन वन-डे और तीन टी-20 मैच भी खेले जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड ने बुधवार को भारत के खिलाफ अपनी 17 सदस्यीय महिला टीम का एलान कर दिया। दोनों टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट 16 जून से ब्रिस्टल में खेला जाएगा। बता दें कि एमिली अर्लॉट को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। वह भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू कर सकती हैं। हालांकि, इस टीम में छंटनी की जाएगी। बाहर होने वाले खिलाड़ी रशेल हेहो फ्लिंट ट्रॉफी (आरएचएफटी) में भाग लेंगे। अर्लोट ने हाल ही में आरएचएफटी में हैट्रिक लगाई थी। भारत के खिलाफ हीथर नाइट टीम की कप्तान होगी।
बता दें कि भारतीय टीम सात साल में पहला टेस्ट खेलेगी। इंग्लैंड को भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के अलावा तीन वन-डे और इतने ही टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। वन-डे सीरीज की शुरुआत 27 जून से जबकि टी-20 सीरीज की शुरुआत 9 जुलाई से होगी। मुख्य कोच लीजा नाइटली ने ईसीबी द्वारा जारी बयान में कहा, 'कोरोना काल में टीम में कवर की जरूरत को देखते हुए टीम चुनना कठिन था लेकिन हम ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं।'
England Women have announced a 17-member squad for their Test against India, starting 16 June in Bristol. pic.twitter.com/JxirWFpSKJ
विज्ञापन विज्ञापन— ICC (@ICC) June 9, 2021
टीम इस प्रकार हैः
हीथर नाइट , एमिली अर्लोट , टैमी ब्यूमोंट, कैथरीन ब्रंट, केट क्रॉस, फ्रेया डेविस, सोफिया डंकली, सोफी एक्सेलेटन, जॉर्जिया एलविस, टैश फरांट, सारा ग्लेन, एमी जोंस, नैट स्किवेर, आनया श्रुबसोले, मैडी विलेर्स, फ्रान विलसन, लौरेन विनफील्ड हिल।