{"_id":"5f13243b8ebc3e63a25dd385","slug":"england-vs-west-indies-jofra-archer-available-for-third-test-despite-corona-virus-breach","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरा टेस्ट खेलेंगे जोफ्रा आर्चर, कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने पर चेतावनी और जुर्माना देकर छोड़ा गया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तीसरा टेस्ट खेलेंगे जोफ्रा आर्चर, कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने पर चेतावनी और जुर्माना देकर छोड़ा गया
Sun, 19 Jul 2020 08:33 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 19 Jul 2020 08:33 AM IST
विज्ञापन
जोफ्रा आर्चर
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली के लिए लगाए गए सख्त पृथकवास प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया और एक अधिकारिक चेतावनी दी गई। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने शनिवार को एक बयान में कहा कि शुक्रवार की शाम को अनुशासनात्मक सुनवाई के बाद यह सजा दी गई।
विज्ञापन
बारबाडोस में जन्में आर्चर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद घर जाकर जैव सुरक्षित प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया था। इसके बाद उन्होंने ऐसा करने के लिए माफी मांगी थी। फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरूवार से शुरू हुए दूसरे टेस्ट की टीम से बाहर कर दिया गया था और वह पांच दिन के पृथकवास में हैं, उन्हें दो कोविड-19 जांच करानी होंगी और निगेटिव आने पर ही वह मंगलवार को टीम के बाकी सदस्यों के साथ जुड़ पाएंगे।
विज्ञापन