फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England vs West Indies First test second day match report fast bowler James Anderson shines in his last test

ENG vs WI: एंडरसन की अगुआई में गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन, वेस्टइंडीज की स्थिति खराब, पारी की हार का खतरा

Fri, 12 Jul 2024 09:23 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 12 Jul 2024 09:23 AM IST
सार

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज ने छह विकेट पर 79 रन बनाए हैं और वह अभी इंग्लैंड से 171 रन पीछे चल रहा है। स्टंप्स के समय जोशुआ डा सिल्वा आठ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
England vs West Indies First test second day match report fast bowler James Anderson shines in his last test
जेम्स एंडरसन - फोटो : ECB

विस्तार

अपना अंतिम टेस्ट मैच खेल रहे तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की अगुआई में गेंदबाजो के दमदार प्रदर्शन से इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज पर शिकंजा कस लिया है। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई है और उस पर पारी की हार का खतरा मंडरा रहा है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज ने छह विकेट पर 79 रन बनाए हैं और वह अभी इंग्लैंड से 171 रन पीछे चल रहा है। स्टंप्स के समय जोशुआ डा सिल्वा आठ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 
विज्ञापन

वेस्टइंडीज की पारी लड़खड़ाई
दूसरी पारी में खेलने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत एकदम अच्छी नहीं रही और उसने 37 रन के अंदर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद वेस्टइंडीज की पारी संभल नहीं सकी और उसने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपने छह विकेट गंवा दिए। वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी इतनी खराब रही कि अब तक सिर्फ एलिक अथानाजे और जेसन होल्डर ही दोहरे अंक तक पहुंच सके। अथानाजे 22 रन और होल्डर 20 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड के लिए फिलहाल एंडरसन, गस एटकिंसन और बेन स्टोक्स ने दो-दो विकेट झटके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड ने हासिल की बड़ी बढ़त
इससे पहले, वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड की पहली पारी 371 रन पर ऑलआउट की। हालांकि, मेजबान टीम वेस्टइंडीज पर 250 रनों की बढ़त लेने में सफल रही। इंग्लैंड ने पहली पारी में तीन विकेट पर 189 रन से आगे खेलना शुरू किया और जो रूट तथा हैरी ब्रूक ने चौथे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की। रूट 68 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ब्रूक 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अंत में क्रिस वोक्स ने 70 रनों की पारी खेली जिससे इंग्लैंड की टीम बड़ी बढ़त लेने में सफल रही। 
विज्ञापन

एंडरसन के नाम जुड़ी खास उपलब्धि
टेस्ट क्रिकेट में 700 से अधिक विकेट लेने वाले जेम्स एंडरसन के नाम इस प्रारूप में एक और खास उपलब्धि जुड़ गई है। एंडरसन टेस्ट प्रारूप में 40000 गेंद फेंकने वाले दुनिया के चौथे गेंदबाज बन गए हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंद डालने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम है जिन्होंने 44039 गेंद फेंकी थी। इसके बाद भारत के अनिल कुंबले हैं जिन्होंने 40850 गेंद, जबकि शेन वॉर्न ने 40705 गेंद फेंकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed