फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   england vs sri lanka ben foakes smashed half century in first test

ENGvSL: इंग्लैंड ने पहले दिन बनाए 321 रन, शतक के करीब बेन फोक्स

Tue, 06 Nov 2018 07:58 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Nov 2018 07:58 PM IST
विज्ञापन
england vs sri lanka ben foakes smashed half century in first test
ben foakes

इंग्लैंड-श्रीलंका के बीच गॉल स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच जारी पहले टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 321 रन बनाए। इंग्लिश बल्लेबाज बेन फॉक्स  (87) और जैक लीच (14) रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

विज्ञापन


बेन फॉक्स श्रीलंका के खिलाफ 184 गेंदों का सामना करने के बाद छह चौकों की मदद से 87 रन बनाकर खेल रहे हैं। इसके अलाव ओपनर बल्लेबाजी कीटोन जेनिंग ने 46 रन की बेहतरीन पारी खेली। निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए सैम करन ने 48 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन


सर्रे के विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फॉक्स को पता था कि उन्हें जॉनी बेयरस्टॉ के अनफिट होने के कारण मौका मिला लेकिन उन्होंने इस अवसर का पूरा फायदा उठाया। फॉक्स ने इस बीच सैम कुरेन (48) के साथ सातवें विकेट के लिये 88 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की।  इंग्लैंड ने श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर रंगना हेराथ के अंतिम मैच में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाएं हाथ के बल्लेबाज फॉक्स ने अंतिम सत्र के शुरू में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने छठे विकेट के लिये जोस बटलर (38) के साथ 61 रन की साझेदारी की। बायें हाथ के बल्लेबाज कुरेन ने आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने एक चौका और तीन छक्के लगाए लेकिन केवल दो रन से अर्धशतक से चूक गए।

आदिल राशिद ने भी 35 रन की उपयोगी पारी खेली तथा फॉक्स के साथ 54 रन की साझेदारी की। स्पिनर दिलरूवान परेरा (70 रन देकर चार) ने राशिद को आउट करके अपना चौथा विकेट लिया। स्टंप उखड़ने के समय फॉक्स के साथ जैक लीच 14 रन पर खेल रहे थे।

इससे पहले बायें हाथ सबसे स्पिनर हेराथ ने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (35) को आउट करके गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम पर 100 विकेट लेने का उपलब्धि हासिल की। किसी एक खास मैदान पर 100 विकेट लेने का कारनामा हेराथ के अलावा उनके हमवतन मुथैया मुरलीधरन और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडसरन ही कर पाये हैं। मुरलीधरन ने गॉल, कैंडी और एसएससी कोलंबो में जबकि एंडरसन ने लॉर्डस के मैदान पर यह रिकॉर्ड बनाया।


इंग्लैंड की शुरूआत खराब रही। दिग्गज एलिस्टेयर कुक की जगह टीम में शामिल हुए रोरी बर्न्स (09) सुरंगा लकमल की गेंद पर विकेटकीपर को कैच दे बैठे। लकमल ने अगली गेंद पर ही मोइन अली को बोल्ड कर दिया। इसके बाद रूट ने कीटोन जेनिंग्स (46) के साथ 62 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को हेराथ ने रूट को बोल्ड कर तोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed