{"_id":"57acd6604f1c1b2c45ee54ef","slug":"england-vs-pakistan-fourth-test-day-1-stumps","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीरीज बचाने उतरी पाक टीम को लगा शुरुआती झटका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सीरीज बचाने उतरी पाक टीम को लगा शुरुआती झटका
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 16 Aug 2016 03:29 PM IST
विज्ञापन
मोइन अली
- फोटो : getty
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच शुरु हुए चौथे टेस्ट के पहले दिन इग्लैंड ने पाकिस्तान को शुरुआती जख्म दे दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 328 रनों पर सिमट गई। इसमें मोइन अली के शतक और जॉनी बेयरस्टो के अर्धशतक की भूमिका अहम रही।
दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने 3 रन पर एक विकेट गंवा दिया। चार टेस्ट मैचों की इस सीरीज में पाकिस्तान 1-2 से पीछे है। यदि वो इस टेस्ट को जीत लेता है, तो सीरीज बचाने में सफल हो सकता है।
हालांकि पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। कप्तान एलेस्टर कुक समेत टॉप के 5 बल्लेबाज महज 110 रन जोड़कर पवेलियन की शोभा बन गए थे। वहाब रियाज और मोहम्मद आमिर ने इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर की कमर ही तोड़ दी।

Trending Videos
ब्रॉड ने दिया पहला झटका
क्रिकेट
- फोटो : getty
इंग्लैंड के लिए मोइन अली ने 108 रन की पारी खेली। 30 टेस्ट खेल चुके अली का यह तीसरा शतक है। बेयरस्टो ने 55 और क्रिस वोक्स ने 45 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से सोहेल खान ने 5, वहाब रियाज ने 3 और मोहम्मद आमिर ने 2 विकेट लिए।
पहली पारी में बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान की टीम को शुरुआती झटका स्टुअर्ट ब्रॉड ने दिया। ब्रॉड ने समी असलम को 3 रन के स्कोर पर पगबाधा आउट कर दिया। पाकिस्तान के लिए नाइटवॉटमैन यासिर शाह और अजहर अली क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों ने अभी तक खाता भी नहीं खोला।
ओवल टेस्ट में पाकिस्तान इंग्लैंड से 325 रन पीछे हैं। पाकिस्तान के लिए इफ्तिखार अहमद ने डेब्यू किया।