{"_id":"5b1192f44f1c1b8b6e8b5da4","slug":"england-vs-pakistan-2nd-test-pakistan-all-out-for-174-at-first-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENGvPAK: गेंदबाजों के नाम रहा दूसरे टेस्ट का पहला दिन, पाकिस्तान की पहली पारी 174 पर सिमटी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENGvPAK: गेंदबाजों के नाम रहा दूसरे टेस्ट का पहला दिन, पाकिस्तान की पहली पारी 174 पर सिमटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड की घातक गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान की पहली पारी सस्ते में सिमट गई। दूसरे टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान की पूरी टीम 48.1 ओवर में 174 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसके जवाब में इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 37 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 106 रन बना लिए हैं। जो रूट 29* और डीएम बेस 0* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
बता दें कि पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत निराशाजनक रही। मैच के दूसरे ओवर के आखिरी गेंद पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने इमाम उल हक को जोए रूट के हाथों कैच कराकर पाक को तगड़ा झटका दिया। इमाम उल हक खाता भी नहीं खोल सके। 100 रन के भीतर ही पाकिस्तान के 7 विकेट गिर चुके थे। टीम की तरफ से सिर्फ शदाब खान (56) ने अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलाबा सारे खिलाड़ी सस्ते में निपट गए। इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड और क्रिस वोक्स ने संयुक्त रूप से 3-3 विकेट लिए।
विज्ञापन
पाकिस्तान के 174 रन की पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही। 53 रन के स्कोर पर इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा। पहले विकेट के लिए सलामी बल्लेबाजों के बीच 53 रन की साझेदारी हुई। इग्लैंड की तरफ से एलिस्टक कुक (46) और केके जेनिंग्स (29) रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से हसन अली और फहीम अशरफ ने 1-1 विकेट लिए। बता दें कि पाकिस्तान की टीम दो मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। पाकिस्तान ने लॉडर्स में खेला गया पहला टेस्ट मैच 9 विकेट से जीता था।
विज्ञापन