{"_id":"612ba607c3145570a4095d7c","slug":"england-vs-india-mark-wood-chris-woakes-available-for-selection-for-fourth-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENG vs IND:ओवल टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम में बदलाव, नहीं खेलेंगे बटलर, एक साल बाद लौटेगा स्टार ऑलराउंडर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG vs IND:ओवल टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम में बदलाव, नहीं खेलेंगे बटलर, एक साल बाद लौटेगा स्टार ऑलराउंडर
Sun, 29 Aug 2021 09:25 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 29 Aug 2021 09:25 PM IST
सार
भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट में इंग्लैंड के ये दो तेज गेंदबाज वापसी कर सकते हैं।
विज्ञापन
इंग्लैंड क्रिकेट टीम
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चौथे टेस्ट से पहले इंग्लैंड के लिए एक अच्छी खबर है। उसके दो खिलाड़ी चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं और द ओवल में खेले जाने वाले चौथे मुकाबले में खेलने के लिए फिट हैं। रविवार को इसकी जानकारी इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने दी। उन्होंने कहा कि तेज गेंदबाज मार्क वुड और हरफनमौला क्रिस वोक्स ने पूरी फिटनेस हासिल कर ली है और उनका भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल किया जाना लगभग तय है।
विज्ञापन
वुड-वोक्स फिट, बटलर बाहर
सिल्वरवुड ने कहा, 'दोनों खिलाड़ी फिट है। वुड कल सुबह गेंदबाजी कर रहे थे। वह चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। वोक्स ने भी खेल में वापसी की है तो वह भी चयन के लिए उपलब्ध होंगे।' वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर अपने दूसरे बच्चे के जन्म के समय परिवार के साथ मौजूद रहने के लिए चौथे टेस्ट में नहीं खेलेंगे और ऐसे में जॉनी बेयरस्टो विकेट के पीछे मोर्चा संभालेंगे।
विज्ञापन
एक साल बाद लौटेगा स्टार ऑलराउंडर
गौरतलब है कि लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट में फील्डिंग के दौरान वुड के दाहिने कंधे में चोट लग गई थी, जबकि वोक्स एड़ी की चोट से उबर चुके हैं। वोक्स जुलाई में पाकिस्तान के खिलाफ वन-डे सीरीज के बाद से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। बता दें कि वोक्स ने आखिरी टेस्ट पाकिस्तान के खिलाफ अगस्त 2020 में खेला था। वोक्स ने शुक्रवार को एक घरेलू टी-20 मैच खेला। बता दें कि इंग्लैंड की टीम ने लीड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट को जीतकर पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। सीरीज का चौथा मुकाबला दो सितंबर से ओवल में खेला जाएगा।
विज्ञापन