फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England vs India 4th test: why Oval Test is most important for captain Virat Kohli

ENG vs IND: कोहली के लिए ओवल टेस्ट कप्तान के लिहाज से सबसे अहम क्यों?

Wed, 01 Sep 2021 05:02 PM IST
विमल कुमार स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विमल कुमार Updated Wed, 01 Sep 2021 05:02 PM IST
सार

विराट कोहली की कप्तानी-विरासत को लेकर चौथा टेस्ट बेहद अहम है। अगर इंग्लैंड ये मैच जीत जाता है तो कोहली के लिए बतौर कप्तान इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने का सपना अधूरा ही रह जाएगा भले ही वो इस सीरीज के पांचवें मैच में जीत क्यों ना हासिल कर लें।

विज्ञापन
England vs India 4th test: why Oval Test is most important for captain Virat Kohli
विराट कोहली - फोटो : social media

विस्तार

ओवल टेस्ट में जीत ना सिर्फ टीम इंडिया को मौजूदा सीरीज में जीत की उम्मीद को बरकरार रखने के लिए जरूर है बल्कि कप्तान विराट कोहली की कप्तानी-विरासत को लेकर भी बेहद अहम है। अगर इंग्लैंड ये मैच जीत जाता है तो कोहली के लिए बतौर कप्तान इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने का सपना अधूरा ही रह जाएगा भले ही वो इस सीरीज के पांचवें मैच में जीत क्यों ना हासिल कर लें। पिछले डेढ़ दशक में महेंद्र सिंह धोनी ने दो बार और कोहली कप्तान के तौर पर खुद दूसरी बार इंग्लैंड का दौरा कर रहें हैं। मगर आखिरी बार यानि की राहुल द्रविड़ की टीम के सीरीज जीतने के सपने से काफी दूर ही दिखाई दे रहें हैं। कोहली बखूबी जानते हैं कि इतिहास उन्हें इस नाकामी की अब अनदेखी नहीं कर सकता क्योंकि उनके पास भारतीय इतिहास का सबसे शानदार और विविधता वाला आक्रमण है।

विज्ञापन

 

आखिर चूक हुई तो कहां हुई?

England vs India 4th test: why Oval Test is most important for captain Virat Kohli
विराट कोहली - फोटो : social media

ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर चूक हुई तो कहां हुई? किस्मत ने तो शुरू से ही कोहली का साथ दिया क्योंकि सीरीज से पहले ही इंग्लैंड के सबसे शानदार गेंदबाज जोफरा आर्चर अनफिट होने के चलते बाहर हो गए, उसके बाद टू इन वन वाले हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स भी सीरीज से हट गए। मार्क वुड और स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे तेज गेंदबाज कुछ मैच तो खेले लेकिन नियमित तौर पर गायब हैं। यानि कि देखा जाए तो इंग्लैंड की बी टीम दरअसल इस सीरीज में खेल रही है, जो भारत की टॉप टीम के बराबर दिख रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली की जिद

England vs India 4th test: why Oval Test is most important for captain Virat Kohli
विराट कोहली - फोटो : bcci

अगर चूक फिर से कहीं होती दिख रही है तो वो है कोहली की जिद। कोहली ने सीरीज के पहले ही तय कर लिया कि वो हर मैच में चार तेज गेंदबाजों के साथ ही उतरेंगे भले ही इसके लिए उन्हें दुनिया के नंबर 1 स्पिनर रविचंद्रण अश्विन को बाहर ही बिठाना ना क्यों पड़े। कोहली ने तय कर लिया कि चाहे कुछ हो जाए ऋषभ पंत तो छठे नंबर पर ही बल्लेबाजी करेंगे भले ही उनसे तीन मैचों के बाद 100 रन भी नहीं बने हों। दरअसल, प्लेइंग इलेवन पिच की हालात के मुताबिक नहीं चुनना कोहली की कप्तान के तौर पर सबसे बड़ी कमजोरी रही है और दुर्भाग्य से इस सीरीज में कुछ बदलता दिख नहीं रहा है। 

विज्ञापन

इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने वाले पहले एशियाई कप्तान बनने का मौका

England vs India 4th test: why Oval Test is most important for captain Virat Kohli
विराट कोहली - फोटो : twitter.com/BCCI

लेकिन, अब कोहली के पास बहुत वक्त नहीं बचा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप हारने के बाद अगर इंग्लैंड के खिलाफ भी सीरीज जीतने में नाकाम होते हैं तो भले ही उन्होंने क्लाइव लॉयड से ज्यादा टेस्ट जीत लिए हों, उन्हें भारतीय इतिहास का महान कप्तान गिनने में आलोचकों को हिचकिचाहट होगी। कोहली के पास ये ऐतिहासिक मौका है कि वो इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों मुल्कों में टेस्ट सीरीज जीतने वाले पहले भारतीय ही नहीं एशियाई कप्तान बने लेकिन फिलहाल उनके अपने बल्ले से ही रन प्रचुर मात्रा में नहीं निकल रहें हैं, जिससे उनकी टीम को परेशानी हो रही है।

अकेले रूट, कोहली एंड कंपनी पर भारी

England vs India 4th test: why Oval Test is most important for captain Virat Kohli
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : twitter@BCCI

कहने को लंदन के ओवल की साख स्पिन गेंदबाजों को मदद करने की रही है लेकिन सिक्के का दूसरा पहलू ये है कि इस मैदान पर पहली और आखिरी बार भारत ने 1971 में टेस्ट मैच जीता था। फॉर्म के लिहाज से जितने रन चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, कोहली और पंत ने मिलकर बनाएं है, उससे ज्यादा रन अकेले इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने बना डालें हैं। यही, दोनों टीमों के फासले को सिर्फ एक वाक्य में दर्शा देता है। अगर कोहली और उनकी टीम को पलटवार करना है तो ना सिर्फ सबसे पहले रूट को जड़ से उखाड़ना होगा बल्कि अपनी बैटिंग चौकड़ी से भी रनों की बारिश की उम्मीद करनी होगी नहीं तो इंग्लैंड में सीरीज जीतने का सपना यूं ही एक बार से धुल जाएगा.. 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed