{"_id":"950b3a1e-3d63-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"england-unhappy-for-eden-pitch","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडन की पिच से नाराज इंग्लैंड टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ईडन की पिच से नाराज इंग्लैंड टीम
कोलकाता/एजेंसी
Updated Mon, 03 Dec 2012 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जब सोमवार को कोलकाता के ईडन गार्डंस पिच का जायजा लिया तो उनके चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती थी। दूसरी तरफ इंग्लैंड टीम पिच से खुश नहीं है। सूत्रों के मुताबिक पांच दिसंबर से यहां होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए तैयार पिच पर पिछले तीन दिनों से पानी नहीं डाला गया है।
विज्ञापन
इससे पिच से दूसरे दिन से ही स्पिनरों को मदद मिलने की संभावना है और धोनी भी ऐसा ही चाहते थे। लेकिन इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों ने पिच को लेकर नाराजगी जताई है। हालांकि इंग्लैंड ने अभी आधिकारिक तौर पर विरोध दर्ज नहीं कराया है।
विज्ञापन