{"_id":"65c6f9167236caa326987f2fff4f6a4f","slug":"england-toughest-venue-for-sub-continental-players-kohli","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप-महाद्वीपीय खिलाड़ियों के लिए कठिन वेन्यू है इंग्लैंड : कोहली ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
उप-महाद्वीपीय खिलाड़ियों के लिए कठिन वेन्यू है इंग्लैंड : कोहली
Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User
एजेंसी/नॉटिंघम
एजेंसी/नॉटिंघम
Published by: Anonymous User
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का कहना है कि इंग्लैंड उप-महाद्वीपी खिलाड़ियों के लिए कठिन आयोजन स्थानों में से एक है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय युवा टीम में काफी क्षमताएं हैं और टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में उम्दा प्रदर्शन पर ध्यान रही है। इंग्लैंड के खिलाफ भारत का पहला टेस्ट बुधवार से शुरू हो रहा है और दोनों ही टीमों ने अपनी तैयार ट्रेंट ब्रिज में शुरू की।
बकौल कोहली, ‘दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सही दौरा है। मैं यह कहना चाहूंगा कि ये चारों जगहों पर उप-महाद्वीपी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं। मेरे दिमाग में भी यही चलता है। इंग्लैंड क्रिकेट खेलने का खास जगह है और मैं पहली बार लॉर्ड्स में टेस्ट खेलूंगा। लिहाजा मैं व्यक्तिगत तौर परइस दौरे को लेकर काफी उत्सुक हूं क्योंकि मैंने यहां एक भी टेस्ट नहीं खेला है। मैं चीजों को सकारात्मक देख रहा हूं। मेरे कुछ लक्ष्य है, जिसेे मैं हासिल करना चाहता हूं और मैं उसके बारे में सोचता हूं।’ इंग्लैंड के खिलाफ हालिया टेस्ट मुकाबलों में भारत का प्रदर्शन खराब रहा है। भारत को 2012-13 घरेलू सीरीज में 2-1 से शिकस्त मिली थी जबकि 2011 में 4-0 से सीरीज गंवाना पड़ा था।