फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England to West Indies Test Series Check Team India Squad Captain Vice Captain Players replaced Ind vs WI

IND vs WI: इंग्लैंड दौरे से कितनी अलग है विंडीज टेस्ट सीरीज के लिए टीम? करुण-पंत की जगह इन खिलाड़ियों ने ली

Thu, 25 Sep 2025 03:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 25 Sep 2025 03:00 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के लिए गई भारतीय टीम की तुलना में विंडीज सीरीज के लिए भारतीय टीम में बदलाव हुए हैं। चयनकर्ताओं को कुछ बदलाव इसलिए करने पड़े क्योंकि पंत अपनी चोट से पूरी तरह नहीं उबर सके, जबकि करुण नायर को दोबारा मौका नहीं मिलना उम्मीद के अनुरूप ही है।

विज्ञापन
England to West Indies Test Series Check Team India Squad Captain Vice Captain Players replaced Ind vs WI
जुरेल, पंत और करुण नायर - फोटो : BCCI/ANI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान कर दिया है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज की शुरुआत दो अक्तूबर से होगी। भारत इस सीरीज में शुभमन गिल की अगुआई में खेलने उतरेगा, जबकि चयनकर्ताओं ने रवींद्र जडेजा के रूप में नया उपकप्तान चुना है। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के लिए गई भारतीय टीम की तुलना में विंडीज के लिए टीम में बदलाव हुए हैं।
विज्ञापन

चयनकर्ताओं को कुछ बदलाव इसलिए करने पड़े क्योंकि पंत अपनी चोट से पूरी तरह नहीं उबर सके, जबकि करुण नायर को दोबारा मौका नहीं मिलना उम्मीद के अनुरूप ही है। इंग्लैंड दौरे के लिए तीन प्रकार की टीम चुनी गई थी। पहले तीन मैचों के लिए 19 सदस्यीय खिलाड़ी थे, जबकि चौथे टेस्ट के लिए 17 और पांचवें टेस्ट के लिए 18 सदस्यीय खिलाड़ी टीम में शामिल थे। पंत की अनुपस्थिति में जुरेल विकेटकीपिंग का जिम्मा संभालेंगे और दूसरे विकेटकीपर के तौर पर जगदीशन होंगे। वहीं, करुण की जगह देवदत्त पडिक्कल को टीम में स्थान मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ कौन-कौन था शामिल
इंग्लैंड के खिलाफ पहले तीन टेस्ट के लिए अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, यशस्वी जायसवाल, करुण नायर, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, ऋषभ पंत, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और आकाश दीप को टीम में शामिल किया गया था। इनमें से कुछ खिलाड़ी स्टैंडबाई के तौर पर टीम से जुड़े थे। 

वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए भारतीय टीम में शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, अंशुल कंबोज, पंत, केएल, जुरेल, बुमराह, सिराज, प्रसिद्ध, आकाश दीप और कुलदीप जैसे खिलाड़ी शामिल थे। लेकिन पांचवें टेस्ट के लिए गिल, यशस्वी, साई, ईश्वरन, करुण, जडेजा, वाशिंगटन, शार्दुल, कंबोज, केएल, जुरेल, जगदीशन, बुमराह, सिराज, प्रसिद्ध, आकाश, कुलदीप और अर्शदीप टीम में शामिल थे।
विज्ञापन

किन खिलाड़ियों को दोनों सीरीज में मिला मौका
भारत के 12 खिलाड़ी ऐसे हैं जो इंग्लैंड दौरे पर भी टीम में शामिल थे और इन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए भी मौका दिया गया है। इन खिलाड़ियों में गिल, यशस्वी, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, जडेजा, वाशिंगटन, बुमराह, नीतीश रेड्डी, सिराज, प्रसिद्ध और कुलदीप यादव शामिल हैं। इंग्लैंड दौरे पर शामिल रहे करुण, पंत, शार्दुल, अर्शदीप, आकाश दीप, हर्षित, कंबोज और अभिमन्यु को वेस्टइंडीज दौरे के लिए नहीं चुना गया है। इनमें से हर्षित, कंबोज, अर्शदीप और पंत सभी पांच मैच के लिए टीम में शामिल नहीं थे। पंत को चोट के कारण आखिरी मैच के लिए टीम से रिलीज किया गया था। वहीं, हर्षित सिर्फ पहले तीन मैच के लिए टीम में थे, जबकि कंबोज चौथे और पांचवें टेस्ट के लिए टीम से जुड़े थे और अर्शदीप चौथे मैच को छोड़कर शेष अन्य मैचों के लिए टीम में थे। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है...
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, एन जगदीशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed