{"_id":"e2734a4a-d853-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"england-test-awaits-south-africa-in-icc-champions-trophy-semifinal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉकआउट पंच को तैयार इंग्लैंड-दक्षिण अफ्रीका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नॉकआउट पंच को तैयार इंग्लैंड-दक्षिण अफ्रीका
लंदन/अमर उजाला नेटवर्क
Updated Wed, 19 Jun 2013 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैंपियंस ट्रॉफी अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। लीग मैच खत्म होने और सेमीफाइनल लाइनअप तय होने के बाद अब बारी नॉकआउट पंच की है।
विज्ञापन
चैंपियन बनने के इस सफर के अहम मोड़ यानि सेमीफाइनल में बुधवार को मेजबान इंग्लैंड और मजबूत दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने होंगे।
यहां जीत दर्ज करने का मतलब होगा कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के इस आखिरी संस्करण के फाइनल में जगह बनाकर वह टीम इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो जाएगी।
इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक कमर कस चुके हैं और उन्होंने अपनी ओर से पहले ही चुनौती पेश करते हुए साफ कर दिया है कि उनके सामने कोई भी टीम हो, उन्हें फर्क नहीं पड़ता है।
विज्ञापन
कुक के इस ऐलान के बाद इस सेमीफाइनल में घमासान मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है।
बाहर बेहद शांत और मैदान पर काफी आक्रामक दिखने वाले कुक टीम के सफलतम कप्तानों में से हैं जिन्होंने अपने नेतृत्व में कई बड़े टूर्नामेंटों और सीरीज में अपनी टीम को जीत की राह तक पहुंचाया है। यहां फाइनल में पहुंचकर वे अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज कराना चाहेंगे।
विज्ञापन
वहीं दक्षिण्ा अफ्रीकी टीम बड़े टूर्नामेंट में निर्णायक मौकों पर हारने के कारण खुद पर लगा चोकर का ठप्पा उतारने के लिए बेताब होगी। इसके लिए जरूरी है कि टीम इंग्लैंड की कड़ी चुनौती का जवाब उसी के अंदाज में दे।
इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 10 रनों से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी जबकि दक्षिण अफ्रीका का अपने ग्रुप में आखिरी मुकाबला वेस्टइंडीज के साथ टाई रहा था।