{"_id":"5fef22d90a004006d211e5f6","slug":"england-squad-clears-covid-19-test-set-to-travel-to-sri-lanka-for-test-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"SLvsENG: इंग्लैंड की टीम कोरोना टेस्ट में पास, शनिवार को टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका रवाना होगी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SLvsENG: इंग्लैंड की टीम कोरोना टेस्ट में पास, शनिवार को टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका रवाना होगी
Fri, 01 Jan 2021 06:57 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 01 Jan 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड क्रिकेट टीम
- फोटो : social media
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सभी सदस्य कोरोना टेस्ट में पास हो गए हैं। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद टीम शनिवार को श्रीलंका रवाना होगी। यहां उसे श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। 'स्काई स्पोर्ट्स' के मुताबिक, श्रीलंका पहुंचने के बाद पूरी टीम 10 दिनों के लिए जैव रूप से सुरक्षित माहौल में रहेगी।
विज्ञापन
बता दें कि दोनों टीमों के बीच पहले टेस्ट मैच की शुरुआत 14 जनवरी से होगी, जो गॉले में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट 22-26 जनवरी तक खेला जाना है। गौरतलब है कि इस सीरीज को पिछले साल मार्च में खेला जाना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन