फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England spin legend Derek Underwood passes away aged 78, ICC Hall of Famer claimed 297 Test wickets

Derek Underwood Died: महान स्पिनर डैरेक अंडरवुड का निधन, इंग्लैंड के लिए 86 टेस्ट में लिए थे 297 विकेट

Tue, 16 Apr 2024 01:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 16 Apr 2024 01:05 PM IST
सार

गावस्कर ने कहा था कि अंडरवुड का सामना करना बेहद कठिन होता था, क्योंकि वह बेहद सटीक होते थे। उन्होंने 1977 में भारत के खिलाफ खेली गई पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 29 विकेट लिए थे। यह सीरीज इंग्लैंड ने 3-1 से जीती थी।

विज्ञापन
England spin legend Derek Underwood passes away aged 78, ICC Hall of Famer claimed 297 Test wickets
डैरेक अंडरवुड - फोटो : ICC

विस्तार

इंग्लैंड केे लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले बाएं हाथ के महान स्पिनर डैरेक अंडरवुड का 78 वर्ष की उम्र में केंट में निधन हो गया। इंग्लैंड के लिए 86 टेस्ट मैच में 297 विकेट और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 2,465 विकेट लेने वाले अंडरवुड 60 और 70 के दशक में बेहद खतरनाक स्पिनर माने जाते।
विज्ञापन


बिना ढके हुए विकेटों पर उनकी गेंदों को खेलना टेढ़ी खीर होती थी। उन्होंने अपनी गेंदों से सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज को काफी परेशान किया। उन्होंने गावस्कर को 12 बार आउट किया। गावस्कर अपने करियर में सबसे ज्यादा बार उन्हीं की गेंदों पर आउट हुए। इमरान और होल्डिंग ने उन्हें 11-11 बार आउट किया था।
विज्ञापन


गावस्कर ने कहा था कि अंडरवुड का सामना करना बेहद कठिन होता था, क्योंकि वह बेहद सटीक होते थे। उन्होंने 1977 में भारत के खिलाफ खेली गई पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 29 विकेट लिए थे। यह सीरीज इंग्लैंड ने 3-1 से जीती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने घरेलू करियर में अंडरवुड केंट के लिए ही खेले। 1963 में 17 वर्ष की उम्र में उन्हों अपने करियर की शुरुआत की थी। 1987 में करियर का अंत करने से पहले तक अंडरवुड ने अपने बाएं हाथ के स्पिन का खूब जादू चलाया। 676 प्रथम श्रेणी मैचों में अंडरवुड ने 2465 विकेट और 411 लिस्ट-ए मैचों में 572 विकेट चटकाए।

ईसीबी अध्यक्ष रिचर्ड थॉम्पसन ने एक बयान में कहा, 'यह हमारे लिए एक दुखद दिन है। इंग्लैंड के एक महान खिलाड़ी का निधन हो गया है। डेरेक अंडरवुड को इस देश के अब तक के सबसे बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों में से एक के रूप में याद किया जाएगा और उनका उल्लेखनीय रिकॉर्ड उनके स्थायी कौशल का प्रमाण है।'


आईसीसी पुरुष टेस्ट प्लेयर रैंकिंग के अनुसार, अंडरवुड सितंबर 1969 से अगस्त 1973 तक दुनिया के नंबर एक गेंदबाज रहे थे। अंडरवुड ने 2006 में केंट क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष, 2008 में मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया और 2009 में आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed