फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England's captain ben stokes pledged to stick to the same bazball style, no matter what happens

Ben stokes: ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद भी 'बैजबॉल' का साथ नहीं छोड़ेगा इंग्लैंड, कप्तान बोले- इसी तरह खेलेंगे

Wed, 21 Jun 2023 01:11 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 21 Jun 2023 01:11 PM IST
सार

एशेज टेस्ट सीरीज के पहले मैच में हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान ने बैजबॉल का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि वह इसी अंदाज में खेलते रहेंगे और उन्हें अपनी टीम पर गर्व है।
 

विज्ञापन
England's captain ben stokes pledged to stick to the same bazball style, no matter what happens
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड को दो विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। बर्मिंघम के मैदान में ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैच की सीरीज का पहला मुकाबला रोमांचक अंदाज में अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने नाथन लियोन के साथ नौवें विकेट के लिए 55 रन की नाबाद साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिलाई। 
विज्ञापन


इंग्लैंड की टीम को ऑस्ट्रेलिया में हुई पिछली एशेज सीरीज में भी हार का सामना करना पड़ा था। इस सीरीज में इंग्लैंड की शर्मनाक हार के बाद ईसीबी में कई बदलाव हुए थे। बोर्ड के डायरेक्टर से लेकर टीम के कोच और कप्तान तक सब कुछ बदल दिया गया था। ब्रेंडन मैक्कुलम इंग्लैंड के नए कोच बने थे और कप्तानी की जिम्मेदारी बेन स्टोक्स को मिली थी। इन दोनों ने मिलकर टेस्ट खेलने का अंदाज ही बदल दिया। 
विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाड़ी टेस्ट मैच में भी टी20 वाले अंदाज में बल्लेबाजी करने लगे और गेंदबाजी के समय यह टीम हर गेंद में विकेट लेने के लिए जूझने लगी। इंग्लैंड के खिलाड़ी यह भूल गए कि टेस्ट मैच ड्रॉ भी हो सकता है। इसका असर यह हुआ की इंग्लैंड ने लगातार टेस्ट मैच जीते। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड जैसी टीमों को उनके घर में जाकर हराया। इंग्लैंड के खेलने के इस नए अंदाज को बैजबॉल कहा गया। बैजबॉल आने के बाद इंग्लैंड की टीम लगातार मैच जीती और फैंस को भी टेस्ट क्रिकेट का नया अंदाज बहुत पसंद आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों ने कहा कि बाकी टीमों को भी इंग्लैंड की तरह ही टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए। हालांकि, कुछ पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि अभी ऑस्ट्रेलिया और भारत में बैजबॉल की परीक्षा बाकी है। अगर इंग्लैंड की टीम वहां जाकर भी इसी अंदाज में खेलती है और सफल रहती है, तभी बैजबॉल को सही मायने में सफल कहा जाएगा। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड की टीम अपने घर में ही हार गई है। इसके बाद बैजबॉल और इंग्लैंड के रवैये को लेकर काफी बातें हो रही हैं, लेकिन टीम के कप्तान बेन स्टोक्स का कहना है कि उनकी टीम इसी अंदाज में खेलेगी और उन्हें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है। 

बेन स्टोक्स ने कहा "मुझे टीम पर बहुत गर्व है कि वह इसे आखिर तक लेकर गए, एक और शानदार मैच जिसका हम हिस्सा रहे। मैं बहुत हैरान होता अगर हमने पूरे टेस्ट मैच में उन्हें बांधे ना रखा होता। यह एक और अच्छी वजह है जिसके लिए इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के लोगों को एशेज को फॉलो करना चाहिए।"

जब स्टोक्स से इंग्लैंड की इस हार के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने स्पष्ट कर दिया की इस हार से इंग्लैंड की क्रिकेट शैली पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। स्टोक्स ने कहा "हार एक हार है, हमने कहा था कि हम ऐसी ही शैली से खेलेंगे, और हम आगे भी इसी तरह खेलेंगे, ऑस्ट्रेलिया पर हावी हो कर, ऐसे निर्णय लेकर जो हमें सही लगें।"


मैच के पहले दिन ही, पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टोक्स ने इंग्लैंड की पारी को आठ विकेट के नुकसान पर 393 रन पर घोषित कर दिया था। जब उनसे उनके इस निर्णय के बारे में पूछा गया तो स्टोक्स ने कहा "बिलकुल नहीं, मुझे वह गलत नहीं लगा, मैंने देखा की हम ऑस्ट्रेलिया पर पलटवार कर सकते हैं। किसी के लिए भी अंत के 20 मिनट जाकर बल्लेबाजी करना आसान नहीं होता। क्या पता, जो रुट और जिमी एंडरसन आउट हो जाते और हम उसी स्थिति में होते।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed