भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली एकदिवसीय सीरीज की शुरुआत 23 मार्च से होगी। तीन वनडे मैचों की सीरीज के सभी मुकाबले पुणे में खेले जाएंगे। इंग्लैंड की टीम वनडे सीरीज जीतकर भारत के खिलाफ टी-20 में हार का बदला चुकाना चाहेगी। लेकिन वनडे सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड की उम्मीदों को झटका लग सकता है। जिसकी तरफ कप्तान इयोन मॉर्गन ने खुद इशारा किया है। मॉर्गन की मानें तो इंग्लैंड के खतरनाक गेंदबाज जोफ्रा आर्चर वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं। जोफ्रा की कोहनी चोटिल है और वह आईपीएल से पहले फिट होना चाहते हैं।
2 of 6
जोफ्रा आर्चर
- फोटो : social media
इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने कहा है कि भारत के खिलाफ खेली जाने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज से जोफ्रा आर्चर बाहर हो सकते हैं। जोफ्रा आईपीएल से पहले कोहनी की चोट से पूरी तरह उबरना चाहते हैं। मॉर्गन के मुताबिक जोफ्रा की दाईं कोहनी चोटिल है।
3 of 6
इयोन मॉर्गन
- फोटो : ट्विटर @bbctms
पांचवें टी-20 के बाद बात करते हुए इयोन मॉर्गन ने कहा, हम निश्चित तौर पर नहीं कह सकते है कि जोफ्रा आर्चर एकदिवसीय सीरीज में खेलेंगे या नहीं। इसके लिए हमें एक दो दिन इंतजार करना होगा कि जोफ्रा सीरीज के लिए उपलब्ध हैं या नहीं। उनकी कोहनी में दिक्कत है और वह इससे ठीक होना चाहते हैं।
4 of 6
जोफ्रा आर्चर
- फोटो : social media
मॉर्गन ने आगे कहा, हमारे सभी प्रमुख गेंदबाजों को कोई न कोई दिक्कत है, लेकिन इनमें से जोफ्रा की चोट चिंता का विषय है। इसलिए मुझे लगता है कि जोफ्रा को अपनी चोट पर ध्यान देने की जरूरत है। मॉर्गन ने कहा, मैंने बहुत दुर्लभ गेंदबाज देखें है जिन्होंने अपने दर्द से समझौता नहीं किया। ऐसे में उनके लिए गेंदबाजी करना मुश्किल होता है। यदि आप किसी गेंदबाज से पूछें क्या उन्हें दर्द नहीं है, ऐसे बहुत कम गेंदबाज होंगे जो कहेंगे कि उनको दर्द नहीं होता है।
आईपीएल 2021 की शरूआत 9 अप्रैल से होगी। राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में अपने अभियान की शुरुआत 12 अप्रैल से करेगा। राजस्थान रॉयल्स की टीम अपना पहला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी। जोफ्रा आर्चर राजस्थान रॉयल्स के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं। साल 2020 आईपीएल में उन्हें सबसे मूल्यवान खिलाड़ी चुना गया था।