{"_id":"5e0a17628ebc3e87c80fb05f","slug":"england-opener-dom-sibley-also-fell-ill","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई इंग्लैंड टीम के ओपनर सिबले भी हुए बीमार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई इंग्लैंड टीम के ओपनर सिबले भी हुए बीमार
Tue, 31 Dec 2019 08:02 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 31 Dec 2019 08:02 AM IST
विज्ञापन
डोमीनिक सिबले
- फोटो : सोशल मीडिया
ओपनर डोमीनिक सिबले दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई इंग्लैंड टीम के बीमार हुए क्रिकेटरों की सूची में शामिल हो गए हैं। टीम के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस महीने दौरे के शुरू होने के बाद से 11 खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के छह सदस्य किसी न किसी समय बीमार हुए।
विज्ञापन
बीमारी के कारण पहले टेस्ट से बाहर रहे क्रिस वोक्स और जैक लीच की सेहत में सुधार है और लोग अब उनसे मिल सकते हैं। पूरी टीम मंगलवार को केपटाउन के लिए रवाना होगी। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार से खेला जाएगा।
विज्ञापन