{"_id":"681f2fdfc27083651a063f5a","slug":"sourav-ganguly-shared-his-views-regarding-bcci-decision-to-suspend-ipl-2025-for-a-week-amid-indo-pak-tension-2025-05-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: 'पाकिस्तान ज्यादा लंबे वक्त तक...', सौरव गांगुली ने आईपीएल 2025 के दोबारा शुरू होने पर दिया बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: 'पाकिस्तान ज्यादा लंबे वक्त तक...', सौरव गांगुली ने आईपीएल 2025 के दोबारा शुरू होने पर दिया बयान
Sat, 10 May 2025 04:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 10 May 2025 04:22 PM IST
सार
गांगुली ने बीसीसीआई के आईपीएल 2025 सत्र को बीच में ही स्थगित करने पर अपने विचार साझा किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही आईपीएल का मौजूदा सत्र दोबारा शुरू होगा।
विज्ञापन
सौरव गांगुली
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने आईपीएल 2025 को स्थगित करने के भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के फैसले पर अपनी राय रखी है। बीसीसीआई ने शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए बीसीसीआई का 18वां सत्र एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया था। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा था कि 'फिलहाल लीग को एक हफ्ते के लिए टाल दिया गया है। इसके बाद हम हालात का जायजा लेंगे और फैसला करेंगे।' इसके लिए बोर्ड अलग से कार्यक्रम जारी करेगा।
विज्ञापन
दिल्ली-पंजाब के बीच मैच हुआ था रद्द
इससे पहले, धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया मुकाबला रद्द कर दिया गया था। फ्लड लाइट्स में खराबी के कारण मैच को रोका गया था और दर्शकों तथा खिलाड़ियों को मैदान से बाहर ले जाया गया था। बीसीसीआई ने बताया था कि धर्मशाला में तकीनी खामी के चलते मैच रद्द किया गया है। हालांकि, गुरुवार से ही आईपीएल 2025 को लेकर संशय चल रहा था।

गांगुली ने बीसीसीआई के फैसले का समर्थन किया
गांगुली ने इस मामले पर कहा, देश में युद्ध जैसे हालात हैं और बीसीसीआई को यह फैसला लेना पड़ा क्योंकि इसमें कई भारतीय और विदेशी खिलाड़ी खेलते हैं। उम्मीद है कि आईपीएल का यह सत्र दोबारा जल्द शुरू होगा क्योंकि टूर्नामेंट का सबसे अहम पड़ाव आ ही रहा था। बीसीसीआई को ऐसा इसलिए करना पड़ा क्योंकि धर्मशाला, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान ये सभी आईपीएल के मैच आयोजित कर रहे थे।
ये भी पढ़ें: Virat Kohli Records: सबसे ज्यादा दोहरे शतक से लेकर एक सीरीज में सर्वाधिक शतक तक, टेस्ट में कोहली के रिकॉर्ड्स

उन्होंने कहा, पिछली रात जो हुआ उसके बाद स्थिति के हिसाब से चलना जरूरी था। आने वाले समय में मुकाबले पूरे कराए जाएंगे। आईपीएल पूरा होकर रहेगा और यह स्थिति काफी जल्दी समाप्त हो जाएगी क्योंकि पाकिस्तान लंबे समय तक दबाव नहीं झेल पाएगा।
आईपीएल 2025 का सत्र अपने अंतिम पड़ाव पर चल रहा था और इसमें फाइनल सहित कुल 16 मुकाबले खेले जाने शेष थे। आईपीएल 2025 सत्र का फाइनल मुकाबला 25 मई को कोलकाता में खेला जाना था, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए इसे एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया है।