फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England Lions won by 1 wicket against india a

इंग्लैंड लॉयन्स ने भारत ए को क्लीन स्वीप से रोका

Thu, 31 Jan 2019 05:54 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 31 Jan 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
England Lions won by 1 wicket against india a
भारत ए बनाम इंग्लैंड लॉयंस

बेन डकेट की विषम परिस्थितियों में खेली गई 70 रन की नाबाद पारी के दम पर इंग्लैंड लॉयन्स ने गुरुवार को कम स्कोर वाले पांचवें और अंतिम अनधिकृत वन-डे मैच में भारत ए को एक विकेट से हराकर उसकी सीरीज में क्लीन स्वीप करने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। 

विज्ञापन


भारत ए की टीम बल्लेबाजी के लिये मुश्किल परिस्थितियों में 35 ओवरों में 121 रन पर ढेर हो गई लेकिन उसने इंग्लैंड लॉयन्स को आसानी से लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया। अगर डकेट ने 86 गेंदों पर दस चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 70 रन की पारी नहीं खेली होती तो मैच का परिणाम अलग होता। डकेट ने एक छोर संभाले रखा जिससे इंग्लैंड लॉयन्सने 30.3 ओवर में नौ विकेट पर 125 रन बनाकर जीत दर्ज की। 
विज्ञापन


भारत ए ने इस तरह से पांच मैचों की श्रृंखला 4-1 से जीती। उसके पास क्लीन स्वीप करने का बेहतरीन मौका था लेकिन बल्लेबाजों ने उसे निराश किया। पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम के केवल तीन बल्लेबाज सिद्धेष लाड (36), अक्षर पटेल (23) और दीपक चाहर ही दोहरे अंक में पहुंचे। इंग्लैंड की तरफ से तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन ने 24 रन देकर तीन और टाम बैली ने 23 रन देकर दो विकेट लिये। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड लॉयन्सके लिये भी लक्ष्य तक पहुंचना आसान नहीं रहा लेकिन डकेट की पारी अंतर पैदा कर गयी। उनके बाद दूसरा बड़ा स्कोर सैम हैन (12) का था। तेज गेंदबाज दीपक चाहर (25 रन देकर तीन) और उनके छोटे भाई लेग स्पिनर राहुल चाहर (43 रन देकर तीन) के अलावा अक्षर पटेल (22 रन देकर दो) की गेंदबाजी से भारत ए की जीत की संभावना बन गयी थी। 

इंग्लैंड लॉयन्सने जब नौवां विकेट गंवाया तब वह लक्ष्य से आठ रन पीछे था लेकिन 11वें नंबर के बल्लेबाज टाम बैली ने 11 गेंदों पर अपना विकेट बचाए रखा और दूसरे छोर से डकेट ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। 


भारत ए और इंग्लैंड लॉयन्सके बीच अब वायनाड में दो अनधिकृत टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी। इस श्रृंखला का पहला मैच सात फरवरी से शुरू होगा। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed