{"_id":"65b536bae3b28650dd083063","slug":"england-lions-vs-india-a-india-a-beats-england-lions-by-an-innings-and-16-runs-takes-1-0-lead-in-the-series-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"England Lions vs India A: भारत ए ने इंग्लैंड लॉयंस को पारी और 16 रन से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
England Lions vs India A: भारत ए ने इंग्लैंड लॉयंस को पारी और 16 रन से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई
Sat, 27 Jan 2024 10:30 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 27 Jan 2024 10:30 PM IST
सार
भारत ए ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। मेजबान टीम ने इंग्लैंड लॉयंस को दूसरी पारी में 321 रन पर ढेर कर दिया।
विज्ञापन
सौरभ कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत ए टीम ने शानदार प्रदर्शन के साथ इंग्लैंड लॉयंस को दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में पारी और 16 रन से हरा दिया। इस तरह भारत ए ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। मेजबान टीम ने इंग्लैंड लॉयंस को दूसरी पारी में 321 रन पर ढेर कर दिया। अर्शदीप सिंह (2/62)और यश दयाल (1/37) ने ओली रॉबिन्सन (85) और टॉम लावेस (32) के विकेट लिए। मेहमान टीम ने दिन की शुरुआत 8 विकेट पर 304 रन से शुरू की थी, लेकिन महज 5.2 ओवरों में अर्शदीप ने रॉबिन्सन को विकेटकीपर उपेंद्र यादव के हाथों कैच कराया। लावेस ने 18 के अपने निजी स्कोर में 14 रन जोड़े लेकिन दयाल ने उन्हें आकाशदीप के हाथों कैच करा दिया। सरफराज खान (161) को मैन ऑफ द मैच चुना गया। भारत ए ने पहली पारी में 489 रन बनाए थे।
बायें हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार ने अपने कैरियर में 22वीं बार पारी के पांच विकेट लिये। इंग्लैंड लायंस ने 341 रन से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में आठ विकेट पर 304 रन बना लिए थे। एक समय ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड की टीम पारी की हार टाल लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। विकेटकीपर ओलिवर रॉबिनसन ( नाबाद 84 ) और ब्राइडन कार्स (38) के बीच सातवें विकेट के लिये 102 रन की साझेदारी की मदद से लायंस ने मैच को चौथे दिन तक खींच दिया। एक समय उसके छह विकेट 156 रन पर गिर गए थे और पारी खत्म होती दिख रही थी।
तीसरे दिन के आकर्षण का केंद्र सौरभ रहे जो प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 300 विकेट लेने के करीब है। उन्होंने 29 ओवर में 104 रन देकर पांच विकेट लिये। उन्होंने इससे पहले न्यूजीलैंड ए और बांग्लादेश ए के खिलाफ भी पांच पांच विकेट लिये हैं।
विज्ञापन
यह उनकी बदकिस्मती है कि वह अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा के समकालीन है जिसकी वजह से भारतीय टीम में जगह नहीं बना पा रहे। बंगाल के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने 18 ओवर में 57 रन देकर तीन विकेट लिये।
पहली पारी में 152 रन बनाने वाली इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में 300 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाड़ी हार के बावजूद अपने प्रदर्शन से ज्यादा निराश नहीं होंगे।