फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England Cricket Team Security Issues

‘बंदोबस्त’ की खुली पोल, इंग्लैंड क्रिकेट टीम की सुरक्षा में लगी सेंध

Tue, 20 Dec 2016 04:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Tue, 20 Dec 2016 04:51 PM IST
विज्ञापन
England Cricket Team Security Issues
एलेस्टर कुक - फोटो : getty
इंग्लैंड क्रिकेट टीम की चिंता उस समय बढ़ गई जब उन्हें यह पता चला कि टीम की सुरक्षा की पूरी योजना का दस्तावेज बिना किसी पासवर्ड की सुरक्षा के सार्वजनिक कंप्यूटर पर उपलब्ध है।
विज्ञापन


इस घटना के बाद इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड इस मुद्दे को बीसीसीआई और स्थानीय अधिकारियों के साथ उठाएगा। पांचवां और अंतिम टेस्ट समाप्त होने वाला है, जिसके बाद इंग्लैंड की टीम क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों के लिए स्वदेश लौटेगी और फिर 15 जनवरी से सीमित ओवरों के छह मैच खेलने के लिए वापस आएगी।
विज्ञापन


ईसीबी के एक सूत्र ने कहा, ‘‘आपको इसके बारे में जानकारी है और हम बीसीसीआई और स्थानीय अधिकारियों (तमिलनाडु क्रिकेट संघ) के साथ यह मुद्दा उठाएंगे।’’
विज्ञापन
विज्ञापन

सारी जानकारी थी मौजूद, 'बंदोबस्त' हुआ पस्त

England Cricket Team Security Issues
विराट कोहली - फोटो : Zombio
ईएसपीएन की रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड के एक समर्थक को एक अन्य होटल की लॉबी में सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध कंप्यूटर पर यह सुरक्षा योजना दस्तावेज मिला था जिसमें यह जानकारी भी शामिल थी कि खिलाड़ी होटल के किन कमरों में रूके हैं और प्रत्येक तल पर कितना स्टाफ उनकी सुरक्षा में मौजूद है।

इसमें यह भी जानकारी उपलब्ध थी कि सादे कपड़ों में कितने अधिकारी ड्यूटी पर तैनात हैं और आसपास के इलाकों की छतों पर कर्मचारियों की मौजूदगी की जानकारी भी थी। ‘बंदोबस्त’ नाम का यह दस्तावेज चेन्नई पुलिस का कार्य आदेश था जो चेन्नई पुलिस के संयुक्त सहायक आयुक्तों को लिखा गया था और इसे पासवर्ड से सुरक्षित नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed