{"_id":"6a01be6509b82356f006f4bf","slug":"england-cricket-team-might-tour-nepal-for-a-short-white-ball-series-during-the-2027-31-cycle-2026-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ENG vs NEP: नेपाल का दौरा कर सकती है इंग्लैंड क्रिकेट टीम, दोनों देशों के बीच सीमित ओवरों की सीरीज संभव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG vs NEP: नेपाल का दौरा कर सकती है इंग्लैंड क्रिकेट टीम, दोनों देशों के बीच सीमित ओवरों की सीरीज संभव
Mon, 11 May 2026 05:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 11 May 2026 05:03 PM IST
सार
इंग्लैंड क्रिकेट टीम 2027-31 चक्र के दौरान नेपाल का दौरा करने की योजना बना रहा है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड नेपाल के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम नेपाल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड की क्रिकेट टीम आईसीसी के दौरा कार्यक्रम के 2027-31 के चक्र के दौरान सीमित ओवरों की सीरीज के लिए नेपाल का दौरा कर सकती है। भारत में टी20 विश्व कप के दौरान दोनों बोर्ड के बीच बैठक में इस पर चर्चा की गई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) भारत जैसे देश का दौरा करने से पहले नेपाल के खिलाफ उसकी धरती पर तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने पर विचार कर रहा है।
टी20 विश्व कप में दोनों टीमों का हुआ था सामना
रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड की पुरुष टीम नेपाल का दौरा करने वाली शीर्ष स्तर की पहली अंतरराष्ट्रीय टीम बन सकती है, क्योंकि ईसीबी 2027-31 के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट चक्र में टी20 मैच की सीरीज की संभावना तलाश रहा है। टी20 विश्व कप के दौरान इंग्लैंड और नेपाल पहली बार एक दूसरे के खिलाफ खेले थे। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में नेपाल ने इंग्लैंड को कड़ी चुनौती दी थी। इंग्लैंड ने यह मैच बमुश्किल चार रन से जीता था।
नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने कहा है कि इंग्लैंड जैसी शीर्ष स्तर की टीम का दौरा स्थानीय खिलाड़ियों के लिए बहुत बड़ी बात होगी। उन्होंने कहा, यह बहुत मायने रखेगा, खासकर अगर ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड की टीम नेपाल का दौरा करें। इससे विश्व क्रिकेट को पता चलेगा कि नेपाल भी क्रिकेट खेलता है और अच्छा क्रिकेट खेलता है। यह बेहद महत्वपूर्ण होगा।