फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England cricket board will start County cricket from 1 August amid corona virus pandemic

एक अगस्त से शुरू होगा काउंटी सत्र, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने किया एलान

Tue, 30 Jun 2020 01:52 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 30 Jun 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
England cricket board will start County cricket from 1 August amid corona virus pandemic
- फोटो : social Media
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोमवार को घोषणा की कि स्थगित काउंटी क्रिकेट सत्र 2020 अंतत: एक अगस्त से शुरू होगा। काउंटी सत्र अप्रैल में शुरू होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया गया था जबकि ईसीबी ने अपने नए टूर्नामेंट 'द हंड्रेड' को भी 2021 तक टाल दिया।
विज्ञापन


काउंटी चैंपियनशिप के प्रारूप पर फैसला 18 प्रथम श्रेणी काउंटी जुलाई की शुरुआत में करेगी और इसके बाद नए कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। ईसीबी ने बयान में कहा, '2020 में महिला घरेलू क्रिकेट खेलने की प्रतिबद्धता भी जताई गई, लेकिन नए एलीट घरेलू ढांचे की योजना को टाला जा सकता है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'पुरुष और महिला घरेलू सत्र की तैयारी और योजना सरकार और मेडिकल पेशेवरों की सलाह पर निर्भर करेगी क्योंकि खिलाड़ियों, स्टाफ और अधिकारियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है।' खिलाड़ी 'एक जुलाई को या इससे पहले' ट्रेनिंग दोबारा शुरू कर सकते हैं और सत्र की योजना में लाल गेंद और सफेद गेंद के क्रिकेट के विभिन्न विकल्प शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी आठ जुलाई से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के साथ होगी जो जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में खेली जाएगी। कोरोना वायरस महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मार्च से ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed