फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   england could be early exit in world cup

इंग्लैंड का दांव पड़ा उलटा, अब वर्ल्ड कप से बाहर होने की नौबत!

Mon, 02 Mar 2015 03:32 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 02 Mar 2015 03:32 PM IST
विज्ञापन
england could be early exit in world cup

ऐन वक्त पर अपने आउट ऑफ चल रहे कप्तान एलिस्टर कुक को बाहर कर इयोन मोर्गन को वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड टीम का नया कप्तान चुनकर उतरने की योजना कारगर नहीं दिख रही, बल्कि यह दांव ही उल्टा पड़ गया लगता है।

विज्ञापन


बेहद खराब शुरुआत के बाद इंग्लैंड झटकों से उबर नहीं सकी है, जिसका खामियाजा उसे वर्ल्ड कप के शुरुआती चरण से ही बाहर होकर भुगतना पड़ सकता है। इंग्लैंड ने अब तक टूर्नामेंट में 4 मैच खेले हैं जिसमें उसे सिर्फ एक में जीत मिली है और 3 मैच गंवाए हैं। उसके पास अब सिर्फ 2 मैच ही शेष रह गए हैं। हालांकि ये दोनों ही मैच ही उसके लिहाज से कहीं छोटे स्तर के हैं लेकिन जिस तरह से उसका प्रदर्शन अभी तक रहा है उससे कुछ भी कह पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन


इंग्लैंड को अपने दो मुकाबले बांग्लादेश और अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है। बांग्लादेश तो उलटफेर करने में माहिर है और वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट में वह टीम इंडिया और पाकिस्तान जैसी टीमों को धूल चटा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश इस समय उसकी तुलना में काफी अच्छी स्थिति में है और उसके पास अभी 3 अंक हैं जबकि 3 मैच उसे और खेलने हैं। वहीं अफगानिस्तान की टीम भले ही पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही है लेकिन उसका खेल लगातार सुधरता जा रहा है। श्रीलंका को उसे हराने में काफी पसीना बहाना पड़ा था और एक बार श्रीलंकाई टीम हार के बेहद करीब भी पहुंच चुकी थी। इसके बाद उसने स्कॉटलैंड को उस समय हराया जब वह अपने 9 विकेट गंवा चुकी थी लेकिन जीत का जज्बा दिखाते हुए पुछल्ले बल्लेबाजों ने टीम को टूर्नामेंट की पहली जीत दिला दी।

ऐसे में क्रिकेट का जन्मदाता इंग्लैंड का पहली बार वर्ल्ड कप जीतने का सपना इस बार भी टूटता दिख रहा है। अगर उसे अपनी चुनौती बनाए रखनी है तो उसे अपने खेल का स्तर उठाना होगा और अगले दोनों मैच जीतने ही होंगे।

बांग्लादेश कर सकता है इंग्लैंड को वर्ल्ड कप से बाहर

england could be early exit in world cup

पूल-ए में दोनों मेजबान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के अलावा इंग्लैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और स्कॉटलैंड हैं। लेकिन इंग्लैंड इस समय अपने पूल में सबसे खराब स्थिति में है। अपने कोटे के 4 मैच खेलने के बावजूद वह पूल-ए में सिर्फ स्कॉटलैंड से ऊपर है जो 3 मैच में एक भी जीत हासिल नहीं कर सकी है।

7-7 टीमों के इस ग्रुप में इंग्लैंड नवोदित टीम अफगानिस्तान और बांग्लादेश जैसी टीमों से भी नीचे है। इंग्लैंड 4 में से महज एक मैच जीत सका है और छठे स्‍थान पर है।

एक ओर मेजबान न्यूजीलैंड लगातार 4 मैच जीतकर अगले चरण में पहुंचने वाली पहली टीम बनने का गौरव हासिल कर लिया है। वहीं दूसरी मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया अंक तालिका में चौथे स्‍थान पर बनी हुई है। जबकि बांग्लादेश न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बाद तीसरी स्‍थान पर है। बांग्ला टीम ने 3 में से एक मैच में जीत हासिल की जबकि एक मैच हारा और एक मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। इस तरह से उसके पास 3 अंक हैं और तीसरे पायदान पर है।

बांग्लादेश अगर अपने 3 में से 2 मुकाबले जीत लेता है तो इंग्लैंड की टीम बाहर हो जाएगी। हालांकि बांग्ला टीम को अभी स्कॉटलैंड के अलावा इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसी टीमों का मुकाबला करना है। बांग्लादेश अगर स्कॉटलैंड को हराने के बाद इंग्लैंड को हराकर उलटफेर कर देता है तो वह आराम से अगले चरण में पहुंच जाएगा जबकि इंग्लैंड का सफर यहीं पर खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed