फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England captain says team will be relying on data in their T20 World Cup semi-final against India

IND vs ENG: भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के लिए किस पर निर्भर इंग्लैंड? कप्तान हैरी ब्रूक ने दिया जवाब

Wed, 04 Mar 2026 08:52 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sovit Chaturvedi Updated Wed, 04 Mar 2026 08:52 PM IST
सार

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना करने के लिए तैयार हैं। ब्रूक ने बताया है कि इस महत्वपूर्ण मुकाबले में टीम किस तरह आंकड़ों पर निर्भर है।

विज्ञापन
England captain says team will be relying on data in their T20 World Cup semi-final against India
हैरी ब्रूक - फोटो : IANS

विस्तार

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ खेलते समय उनकी टीम आंकड़ों (डाटा) पर काफी हद तक निर्भर रहेगी। सुपर आठ चरण में अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली इंग्लैंड की टीम को मेजबान भारत के खिलाफ कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा जो टूर्नामेंट के इस महत्वपूर्ण समय में अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में दिख रही है।
विज्ञापन


ब्रूक ने बताया किस तरह सेमीफाइनल का रास्ता किया तय
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि एकता, आत्मविश्वास और दबाव का बखूबी सामना करने की कला से इंग्लैंड टी20 विश्व कप सेमीफाइनल तक पहुंचा है और दो बार की चैंपियन टीम को खिताब जीतने के लिए परफेक्ट खेल दिखाने की जरूरत नहीं है। इंग्लैंड का सामना दूसरे सेमीफाइनल में दो बार की चैंपियन भारतीय टीम से होगा। इंग्लैंड और भारत ने अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया है।
विज्ञापन


यह पूछने पर कि भारत को उसकी सरजमीं पर हराने के लिए क्या इंग्लैंड को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा? ब्रूक ने कहा, नहीं मुझे नहीं लगता कि यह टूर्नामेंट जीतने के लिए परफेक्ट गेम की जरूरत है। अभी तक हम परफेक्ट मैच नहीं खेल पाए हैं लेकिन इसके बावजूद अच्छी जीत दर्ज की है। हम एकता, आत्मविश्वास और दबाव में भी शांतचित्त रहने के कारण यहां तक पहुंच पाए हैं। मेजबान के खिलाफ इस ऐतिहासिक मैदान पर विश्व कप सेमीफाइनल खेलना हम में से अधिकांश के लिए सपना सच होने जैसा है। हम सभी काफी रोमांचित हैं। हम आत्मविश्वास के साथ उतरेंगे और अच्छी क्रिकेट खेलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed