फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England captain Jos Buttler said If someone from my team does Mankading, I will call the batsman back

Mankading: इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर का बयान- मेरी टीम से किसी ने मांकडिंग की तो बल्लेबाज को वापस बुला लूंगा

Thu, 29 Sep 2022 10:47 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 29 Sep 2022 10:47 PM IST
सार

जोस बटलर और अली ने कहा है कि अगर उनकी टीम का कोई खिलाड़ी मांकडिंग करता है तो वह बल्लेबाज को वापस बुला लेंगे।

विज्ञापन
England captain Jos Buttler said If someone from my team does Mankading, I will call the batsman back
मोईन अली और जोस बटलर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के सीमित ओवरों के प्रारूप के कप्तान जोस बटलर और उप-कप्तान मोइन अली ने कहा कि वे गेंद डालने से पहले गेंदबाजी छोर पर बल्लेबाज को रन आउट करने का समर्थन नहीं करते हैं और अगर उनकी टीम के किसी खिलाड़ी ने ऐसा किया तो वह बल्लेबाज को वापस बुला लेंगे। 
विज्ञापन


क्रिकेट के नियमों के संरक्षक एमसीसी (मेरिलबोन क्रिकेट क्लब) ने फिर से पुष्टि की है कि गेंदबाज के गेंद फेंकने से पहले बल्लेबाज के क्रीज से बाहर रहने पर रन आउट करना नियमों के तहत है। इसके बाद भी भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में खेले गए तीसरे और अंतिम महिला एकदिवसीय मैच से शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मैच में भारतीय ऑलराउंड दीप्ति शर्मा ने चार्ली डीन को गेंद फेंकने से पहले क्रीज छोड़ने पर रन आउट किया था। 
विज्ञापन


भारत ने इस रन आउट की बदौलत तीन मैचों की सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। टी-20 विश्वकप से पहले कूल्हे की चोट से उबर रहे 32 वर्षीय बटलर ने ‘टॉकस्पोर्ट’ से कहा, ‘ ऐसी परिस्थितियों में मैं बल्लेबाज को वापस बुला लूंगा।’ बटलर हालांकि खुद भी इस तरह से आउट हो चुके हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के 2019 सत्र में तब पंजाब किंग्स के गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने राजस्थान रॉयल्स के इस बल्लेबाज को गेंदबाजी छोर पर क्रीज छोड़ने पर रन आउट किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बटलर ने कहा, ‘ कोई भी ऐसी चीजों को खेल में नहीं देखना चाहता । हर कोई चाहता है कि क्रिकेट के खेल में बल्ले और गेंद के बीच रोमांचक संघर्ष होना चाहिये।’ बटलर का समर्थन टीम के उप-कप्तान मोइन ने भी किया। पाकिस्तान में टी-20 शृंखला में टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे मोईन ने कहा, ‘मैं इसका समर्थन नहीं करता हूं। मुझे नहीं लगता कि जब तक मैं किसी से बहुत निराश नहीं होता हूं तब तक कभी ऐसा करूंगा।’ 


उन्होंने कहा, ‘ यह नियमों के तहत है और इसमें कुछ भी गलत भी नहीं है। खिलाड़ियों को इसका हक है। मुझे हालांकि उम्मीद है नियमित तौर पर इसका इस्तेमाल नहीं होगा। आप बल्लेबाज को इस तरह से आउट करने की तैयारी नहीं करते है।’ एमसीसी ने हाल ही में गेंदबाजों के छोर पर ‘नॉन-स्ट्राइकर’ के रन आउट करने को ‘ अनुचित खेल’ के वर्ग से हटाकर ‘रन आउट’ वर्ग में रख दिया है। यह नियम हालांकि एक अक्टूबर से प्रभावी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed