फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England captain Jos Buttler becomes the seventh player to complete 12000 runs in T20s list of Most runs in T20

IND vs ENG: टी20 क्रिकेट में 12000 रन पूरे करने वाले सातवें खिलाड़ी बने जोस बटलर, कोहली-गेल की सूची में शामिल

Wed, 22 Jan 2025 08:14 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 22 Jan 2025 08:14 PM IST
सार

बटलर इसके साथ ही टी20 में सर्वाधिक रन बनाने दुनिया के सातवें बल्लेबाज बन गए हैं। वह इस मामले में गेल, शोएब मलिक, कीरोन पोलार्ड, एलेक्स हेल्स, कोहली और डेविड वॉर्नर की सूची में शामिल हो गए हैं। गेल के नाम टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
England captain Jos Buttler becomes the seventh player to complete 12000 runs in T20s list of Most runs in T20
जोस बटलर - फोटो : ICC

विस्तार

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने भारत के खिलाफ कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले के दौरान खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 12000 रन पूरे कर लिए हैं। बटलर ऐसा करने वाले दुनिया के सातवें बल्लेबाज गए हैं। बटलर ने जैसे ही 33 रन बनाए, उन्होंने यह उपलब्धि अपने नाम कर ली। इसके साथ ही वह क्रिस गेल और विराट कोहली जैसे बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं। 
विज्ञापन

इंग्लैंड को लगे शुरुआती झटके
भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट झटक कर इंग्लैंड के चार विकेट 10 ओवर के अंदर ही गिरा दिए। हालांकि, बटलर क्रीज पर टिके रहे और उन्होंने टीम को संभाला। बटलर ने इस दौरान आक्रामक बल्लेबाजी की और इंग्लैंड का नेट रन रेट ज्यादा गिरने नहीं दिया। बटलर ने इसके साथ ही 34 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले सातवें बल्लेबाज
बटलर इसके साथ ही टी20 में सर्वाधिक रन बनाने दुनिया के सातवें बल्लेबाज बन गए हैं। वह इस मामले में गेल, शोएब मलिक, कीरोन पोलार्ड, एलेक्स हेल्स, कोहली और डेविड वॉर्नर की सूची में शामिल हो गए हैं। गेल के नाम टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने अपने करियर में इस प्रारूप में 14562 रन बनाए। दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के शोएब मलिक हैं जिन्होंने 13492 रन बनाए हैं। वहीं, कोहली 12886 रनों के साथ इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। 
विज्ञापन

हार्दिक के खिलाफ स्ट्राइक रेट बेहतर
बटलर का टी20 अंतरराष्ट्रीय में हार्दिक पांड्या के खिलाफ स्ट्राइक रेट सबसे बेहतर है। न्यूनतम 50 गेंदों की बात करें तो इस भारतीय ऑलराउंडर के खिलाफ बटलर का स्ट्राइक रेट 182 का रहा है जो दुनिया के किसी गेंदबाज की तुलना में सबसे ज्यादा है। वहीं, मिचेल स्टार्क के खिलाफ बटलर का स्ट्राइक रेट खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 177 का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed