फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England Captain Eoin Morgan cautious over Ben Stokes Knee injury

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बेन स्टोक्स की चोट बनी इंग्लैंड के लिए सिरदर्द

Thu, 25 May 2017 12:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Thu, 25 May 2017 12:05 PM IST
विज्ञापन
England Captain Eoin Morgan cautious over Ben Stokes Knee injury
बेन स्टोक्स - फोटो : Cricbuzz
आईपीएल के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी और इस साल मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर बेन स्टोक्स की घुटने की चोट इंग्लैंड टीम के लिए चिंता का सबब बन गई है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे के दौरान इंग्लैंड का यह ऑलराउंडर मैदान पर जूझता हुआ नजर आया। इसके बाद वो डॉक्टर से बातकर मैदान से बाहर चले गए। हालांकि, इंग्लैंड ने इस मैच में साउथ अफ्रीका को 72 रनों मात दी।
विज्ञापन


इस मैच के बाद इंग्लैंड के कप्तान ऑयन मॉर्गन ने स्टोक्स की चोट के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता कि स्टोक्स की चोट कितनी गंभीर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चोट ज्यादा गंभीर न हो। मॉर्गन ने कहा कि चोट दो-चार दिन बर्फ की सिकाई से भी ठीक को सकती है।
विज्ञापन


मॉर्गन ने कहा, "मुझे नहीं मालूम। चोट बेन के घुटने मे हैं। वहां ज्यादा सूजन नहीं है। वो गेंदबाजी कर पा रहा था, मगर हमने उसे आराम देना बेहतर समझा। हम हर मैच जीतना चाहते हैं और ऐसा तभी संभव है जब पूरी टीम पूरी तरह फिट हो। हम हर बार बेस्ट टीम ही चुनेंगे।" मॉर्गन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में मोइन अली के साथ मिलकर 13.3 ओवरों में 117 रन जड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed