{"_id":"5bc1f685bdec2269952db282","slug":"england-beat-sri-lanka-by-duckworth-lewis-method-in-second-odi","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड ने डकवर्थ लुइस से श्रीलंका को 31 रन से हराया, मोर्गन-रूट का अर्धशतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड ने डकवर्थ लुइस से श्रीलंका को 31 रन से हराया, मोर्गन-रूट का अर्धशतक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 13 Oct 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
जो रूट और इयोन मॉर्गन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तान इयोन मोर्गन (92) और जो रूट (71) की अर्धशतकीय पारियों के बाद तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की धारदार गेंदबाजी ने इंग्लैंड ने शनिवार को यहां बारिश से प्रभावित दूसरे एकदिवसीय मैच में श्रीलंका को डकवर्थ लुई पद्धति से 31 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। श्रृंखला का पहला मैच बारिश से धुल गया था।
विज्ञापन
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 278 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 29 ओवर में पांच विकेट पर 140 रन बनाये थे तभी बारिश के कारण मैच को रोकना पड़ा। मैच दोबारा शुरू नहीं हुआ और डकवर्थ लुईस प्रणाली से इंग्लैंड को 31 रन से विजेता घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
श्रीलंका के लिए तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने 44 रन खर्च कर पांच विकेट झटके। यह सातवीं बार है जब मलिंगा ने एकदिवसीय में पांच या उससे अधिक विकट लिये हैं। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरूआत अच्छी नहीं रही। मलिंगा ने पारी की चौथी ही गेंद पर जेसन रॉय को शून्य के स्कोर पर चलता कर दिया। इसके बाद बेयरस्टा (26) और रूट ने 72 रन की साझेदारी कर पारी को संवारा। इस जोड़ी के टूटने के बाद मोर्गन ने रूट के साथ 68 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरूआत भी खराब रही। टीम ने 31 रन तक चार विकेट और 74 रन पर पांचवां विकेट गवां दिया। बारिश के कारण मैच रोके जाने समय धनंजय डि सिल्वा (नाबाद 36) और तिसारा परेरा (नाबाद 44) क्रिज पर मौजूद थे। दोनों के बीच 66 रन की साझेदारी हुई थी। दोनों टीमों के बीच तीसरा वनडे बुधवार को पालेकेले में होगा।