फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England beat South Africa by 2 runs

ENGvsSA: रोमांचक मैच में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 2 रन से दी मात

Sun, 28 May 2017 12:36 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sun, 28 May 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
England beat South Africa by 2 runs
इंग्लैंड क्रिकेट टीम
बेन स्टोक्स (101 रन, 1/12) के ऑलराउंडर प्रदर्शन और जोस बटलर (65*) की अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत इंग्लैंड ने रोमांचक मैच में दक्षिण अफ्रीका को दो रन से हरा दिया। इस जीत से इंग्लैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इंग्लैंड ने छह विकेट पर 330 रन बनाए थे जिसमें कप्तान इयोन मोर्गन के 45 रन भी शामिल थे। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (98), डेविड मिलर (71) और कप्तान एबी डीविलियर्स (52) की अर्द्धशतकीय पारियों के बावजूद पांच विकेट पर 328 रन ही बना सकी। इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाज लियाम प्लंकेट ने तीन विकेट चटकाए। 
विज्ञापन


इससे पहले खेले गए वनडे में कप्तान ईयान मॉर्गन के शानदार शतक की बदौलत इंग्लैंड  ने दक्षिण अफ्रीका को 72 रन से मात दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed