{"_id":"b79c0b894c6ebe904bbc8bc25d85b1b5","slug":"england-beat-australia-by-27-runs-in-2nd-t20","type":"story","status":"publish","title_hn":"शतक से चूके हेल्स, इंग्लैंड ने कंगारुओं को धो डाला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शतक से चूके हेल्स, इंग्लैंड ने कंगारुओं को धो डाला
इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 01 Sep 2013 03:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपनर एलेक्स हेल्स धमाकेदार पारी के बावजूद अपने पहले टी-20 शतक से भले ही चूक गए हों लेकिन उनकी बदौलत इंग्लैंड ने फटाफट क्रिकेट के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह से हरा दिया है।
विज्ञापन
दो मैचों की ट्वंटी-20 सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 27 रनों से हरा दिया। इस तरह से सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म हुआ। पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने 39 रनों से जीता था।
विज्ञापन
इससे पहले चेस्टर ली स्ट्रीट में ऑस्ट्रेलिया का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला रास नहीं आया, इंग्लैंड ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 195 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
इंग्लैंड के इस विशाल स्कोर पर ओपनर एलेक्स हेल्स का अहम योगदान रहा। हेल्स ने माइकल लंब के साथ पहले विकेट के लिए 111 रनों की साझेदारी की। ‘मैन ऑफ द मैच’ बने एलेक्स ने 61 गेंदों में 11 चौकों और दो छक्कों के साथ 94 रन बनाए। वह अपने पहले टी-20 शतक से महज छह रन दूर रह गए।
हेल्स के अलावा लंब ने 27 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के के साथ 43 रन की पारी खेली।
जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम नौ विकेट पर 168 रन ही बना सकी। उसकी ओर से डेविड वार्नर ने सर्वाधिक 53 रन बनाए। उनके अलावा अन्य बल्लेबाज असफल रहे। पहले मैच में विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले ओपनर ऐरोन फिंच भी इस मैच में नहीं चले और महज पांच रन ही बना सके।
इससे पहले इंग्लैंड ने पांच मैचों की एशेज सीरीज 3-0 से जीता था।