फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England appeals to Ben Stokes to return for World Cup ODI coach Matthew Mott said Jos Buttler will talk to him

World Cup: इंग्लैंड ने विश्व कप से पहले बेन स्टोक्स से लगाई वापसी की गुहार, कोच ने कहा- बटलर करेंगे उनसे बात

Sun, 13 Aug 2023 07:34 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Sun, 13 Aug 2023 07:34 PM IST
सार

बेन स्टोक्स 2019 विश्व कप में इंग्लैंड के लिए नायकों में से एक थे। उन्होंने फाइनल में अपनी यादगार नाबाद 84 रनों की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता था। उन्होंने पिछले साल टी20 विश्व कप में भी शानदार प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
England appeals to Ben Stokes to return for World Cup ODI coach Matthew Mott said Jos Buttler will talk to him
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भारत में होने वाले आगामी विश्व कप में खेल सकते हैं। इंग्लैंड के वनडे-टी20 कोच मैथ्यू मॉट ने उनसे वापसी की गुहार लगाई है। स्टोक्स ने जुलाई 2022 में वनडे से संन्यास ले लिया था। उन्होंने हाल ही में एशेज सीरीज के बाद कहा था कि वह उनका वनडे में वापसी का कोई इरादा नहीं है और वह खुद को 2024 में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए खुद को फिट रखना चाहते हैं। इंग्लैंड की टीम विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत पांच अक्तूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ उद्घाटन मैच से करेगी।
विज्ञापन


बेन स्टोक्स 2019 विश्व कप में इंग्लैंड के लिए नायकों में से एक थे। उन्होंने फाइनल में अपनी यादगार नाबाद 84 रनों की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता था। फाइनल के दूसरे नायक जोफ्रा आर्चर थे। उन्होंने एक महत्वपूर्ण सुपर ओवर फेंका था। क्रिकेट में सर्वोच्च शिखर देखने के बादआर्चर का करियर कई चोटों के कारण खराब हो गया है। इंग्लैंड के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर आई है कि ससेक्स के कोच पॉल फारब्रेस ने घोषणा की है कि आर्चर विश्व कप के लिए फिट होने की राह पर हैं।
विज्ञापन

England appeals to Ben Stokes to return for World Cup ODI coach Matthew Mott said Jos Buttler will talk to him
बेन स्टोक्स - फोटो : ट्विटर
इस साल स्टोक्स को लगी थी चोट
स्टोक्स को इस साल फरवरी में न्यूजीलैंड दौरे के दौरान घुटने में चोट लग गई थी, जिस कारण वह आईपीएल के अधिकांश मैच में नहीं खेल पाए थे। हालांकि, उन्होंने वापसी की आईपीएल के कुछ मैच खेले। इसके बाद उन्होंने एशेज में कप्तानी भी की और इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 0-2 से पिछड़ने के बाद सीरीज को 2-2 से बराबर कराया। स्टोक्स ने एशेज सीरीज में ज्यादातर बल्लेबाजी ही की। उन्होंने पांच मैचों में सिर्फ 29 ओवर ही फेंके थे।

जोस बटलर करेंगे बेन स्टोक्स से बात
गेंदबाजी नहीं करने के बावजूद स्टोक्स ने एक विशेष बल्लेबाज के रूप में लगातार अपनी उपयोगिता प्रदर्शित की है। इंग्लैंड की टीम के सीमित ओवरों के कोच मैथ्यू मॉट उनकी बल्लेबाजी क्षमता के आधार पर उन्हें विश्व कप टीम में शामिल करने के लिए तैयार हैं। मैथ्यू मॉट ने कहा, ''जोस बटलर उनसे बातचीत को आगे बढ़ाएंगे। बेन स्टोक्स के संबंध हमलोगों से काफी अच्छे हैं। हम देखेंगे कि वह उत्सुक हैं या नहीं।''

England appeals to Ben Stokes to return for World Cup ODI coach Matthew Mott said Jos Buttler will talk to him
बेन स्टोक्स और सैम करन - फोटो : सोशल मीडिया
मैथ्यू मॉट ने कहा- स्टोक्स एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी
मैथ्यू मॉट ने कहा, "वह क्या करने जा रहा है, इस पर अभी तक कोई स्पष्ट दिशा नहीं है, लेकिन हम अभी भी आशान्वित हैं। मैंने हमेशा कहा है कि उनकी गेंदबाजी एक बोनस होगी, लेकिन हमें यह भी देखना चाहिए कि वह बल्ले से क्या योगदान देते हैं। फील्डिंग में भी वह शानदार हैं। पूरी एशेज सीरीज के दौरान उनकी उपस्थिति बहुत अच्छी थी। जब वनडे क्रिकेट में प्रदर्शन की बात आती है तो उन्होंने सालों तक ऐसा किया है और इसलिए वह एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed