{"_id":"0de92d6f5d581b59a6fc4341086e2d90","slug":"england-and-south-africa-test-match-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"83 पर ढेर द. अफ्रीका ने हारा जोहानिसबर्ग टेस्ट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
83 पर ढेर द. अफ्रीका ने हारा जोहानिसबर्ग टेस्ट
Updated Sat, 16 Jan 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड ने जोहानिसबर्ग में खेले गए तीसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हरा दिया है। इंग्लैंड के सामने दूसरी पारी में जीत के लिए केवल 74 रनों का लक्ष्य था जो उसने सलामी बल्लेबाज़ और कप्तान एलेस्टर कुक के 43 रनों की मदद से 22.4 ओवर में ही तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। इससे पहले, इंग्लैंड ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी 83 रन पर समेट दी थी।
विज्ञापन
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने कातिलाना गेंदबाजी करते हुए केवल 17 रन देकर छह विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा बेन स्टोक्स ने 24 रन देकर दो विकेट हासिल किए। दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में रबाड़ा ने सबसे अधिक 16 रन बनाए।
विज्ञापन
वहीं पहली पारी ने दक्षिण अफ्रीका ने 313 रन बनाए थे जिसके जबाव में इंग्लैंड ने 323 रन बनाए। इस मैच का फैसला तीसरे दिन शनिवार को ही हो गया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने चार टेस्ट मैचों की मौजूदा सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
विज्ञापन