{"_id":"543dd184-5ceb-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"england-and-india-players-arrive-in-kochi-for-the-second-odi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे वन-डे के लिए कोच्चि पहुंची टीमें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दूसरे वन-डे के लिए कोच्चि पहुंची टीमें
कोच्चि/एजेंसी
Updated Sun, 13 Jan 2013 01:06 AM IST
विज्ञापन
भारत और इंग्लैंड की टीम 15 जनवरी को यहां होने वाले दूसरे वन-डे मैच के लिए शनिवार को कोच्चि पहुंच गई। दोनों टीमें चार्टड फ्लाइट से यहां के नजदीकी एयरपोर्ट नेदुंबासेरे इंटरनेशनल पहुंची जहां केरला क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों ने टीमों का स्वागत किया।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर ही कलाकारों ने पारंपरिक कथककली डांस के साथ टीमों का भव्य स्वागत कर सभी का मन मोह लिया। एयरपोर्ट पर करीब 3000 प्रशंसकों खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए मौजूद थे। इंग्लैंड टीम रविवार की सुबह अभ्यास सत्र में भाग लेगी जबकि दोपहर में भारतीय टीम नेट्स पर अभ्यास करेगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि गुजरात के राजकोट में खेले गए पहले वनडे में इंग्लैंड ने भारत को नौ रनों से हराया था। पांच मैचों की सीरीज में फिलहाल इंग्लैंड 1-0 से आगे है।
विज्ञापन