{"_id":"5b72f21642c79227a3149e96","slug":"england-all-rounder-ben-stokes-added-to-test-squad-after-not-guilty-verdict","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, इंग्लैंड टीम में लौट आया 'विराट सेना' का सबसे बड़ा 'दुश्मन'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, इंग्लैंड टीम में लौट आया 'विराट सेना' का सबसे बड़ा 'दुश्मन'
Tue, 14 Aug 2018 09:52 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 14 Aug 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
झगड़े के मामले में ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को ब्रिस्टल अदालत द्वारा निर्दोष पाया गया। जिसके बाद उसे नॉटिंघम में भारत के खिलाफ शनिवार से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट के लिए मंगलवार को इंग्लैंड टीम में शामिल कर लिया गया।
2 of 5
अदालत में चल रहे मामले के कारण स्टोक्स लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए थे जिसे इंग्लैंड ने पारी और 159 रन से जीतकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बनाई। इस ऑलराउंडर ने पहले टेस्ट में भारत पर 31 रन की जीत के दौरान मैच में 113 रन देकर छह विकेट चटकाए थे।
3 of 5
इंग्लैंड की टीम के लिए अब चयन को लेकर दुविधा पैदा हो गई है क्योंकि स्टोक्स के विकल्प के तौर पर दूसरे टेस्ट में खेलने वाले क्रिस वोक्स ने करियर का पहला शतक जड़ने के अलावा मैच में चार विकेट भी चटकाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इस बीच ईसीबी क्रिकेट अनुशासनात्मक आयोग का गठन करेगा जो पिछले साल ब्रिस्टल पब के बाहर झगड़े में स्टोक्स की संलिप्तता को लेकर स्थिति का जायजा लेगा। अदालत से बरी होने के बावजूद स्टोक्स और टीम के उनके साथ एलेक्स हेल्स पर जुर्माना लगाया जा सकता है और निलंबित किया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
इंग्लैंड टीम इस प्रकार है:
जो रूट (कप्तान), एलिस्टर कुक, कीटोन जेनिंग्स, ओलिवर पोप, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल रशीद, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, मोईन अली, जेमी पोर्टर और बेन स्टोक्स।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।