फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs WI: Joe Root hits 32nd century in second Test equals kane williamson steve smith and steve waugh

ENG vs WI: दूसरे टेस्ट में रूट ने जड़ा 32वां शतक, पहुंचे इन दिग्गजों की बराबर, लारा को छोड़ सकते हैं पीछे

Sun, 21 Jul 2024 09:38 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 21 Jul 2024 09:38 PM IST
सार

रूट ने अपने करियर का 31वां टेस्ट शतक भारत दौरे पर जड़ा था। रांची में खेले गए चौथे मुकाबले में उन्होंने पहली पारी में 122 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 10 चौके लगाए थे।

विज्ञापन
ENG vs WI: Joe Root hits 32nd century in second Test equals kane williamson steve smith and steve waugh
जो रूट - फोटो : twitter

विस्तार

वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने चौथे दिन करियर का 32वां शतक जड़ा। इसी के साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक के मामले में केन विलियमसन समते तीन दिग्गज खिलाड़ियों की बराबरी की। अब उनकी नजर ब्रायन लारा के रिकॉर्ड पर है।
विज्ञापन

ENG vs WI: Joe Root hits 32nd century in second Test equals kane williamson steve smith and steve waugh
जो रूट - फोटो : twitter
कुक की बराबरी करने से एक शतक दूर 
नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन इंग्लैंड के लिए दूसरे सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज जो रूट ने अपने करियर का 32वां शतक जड़ा। उन्होंने 178 गेंदों का सामना किया और 122 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके निकले। अब 33 वर्षीय बल्लेबाज इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वाले एलिस्टर कुक (33 टेस्ट शतक) की बराबरी करने से एक शतक दूर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ENG vs WI: Joe Root hits 32nd century in second Test equals kane williamson steve smith and steve waugh
जो रूट - फोटो : twitter
लारा को पीछे छोड़ सकते हैं रूट
जो रूट के नाम टेस्ट क्रिकेट में अब 32 शतक दर्ज हो गए हैं। उनके अलावा केन विलियमसन, स्टीव स्मिथ और स्टीव वॉ के नाम टेस्ट क्रिकेट में 32-32 शतक दर्ज हैं। अब रूट की नजर वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा के रिकॉर्ड पर नजर है। दरअसल, लारा के नाम टेस्ट क्रिकेट में 11953 रन दर्ज हैं। वहीं, रूट के नाम इस शतक के साथ 11940 रन दर्ज हो गए हैं। उनके पास लारा को पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका है।
विज्ञापन

ENG vs WI: Joe Root hits 32nd century in second Test equals kane williamson steve smith and steve waugh
जो रूट - फोटो : twitter
भारत के खिलाफ बनाया था 31वां टेस्ट शतक
रूट ने अपने करियर का 31वां टेस्ट शतक भारत दौरे पर जड़ा था। रांची में खेले गए चौथे मुकाबले में उन्होंने पहली पारी में 122 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 10 चौके लगाए थे। अब उन्होंने अपना प्रदर्शन दोहराया और करियर का 32वां शतक जड़ा। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनका बल्ला जमकर बोल रहा है। लॉर्ड्स टेस्ट में रूट ने 68 रनों की पारी खेली। इसके बाद नॉटिंघम में जारी दूसरे मुकाबले में उन्होंने पहली पारी में 14 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed